Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बारिश से विधवा महिला के मकान की गिरी छत, सैंजना गांव में टला बड़ा हादसा

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 17/08/2026 12:50:30 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 17/08/2026 12:50:30 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरगंज क्षेत्र के सैंजना गांव में लगातार हो रही बारिश के चलते एक विधवा महिला के कच्चे मकान की छत की कड़ी टूटकर नीचे गिर गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरगंज क्षेत्र के सैंजना गांव में लगातार हो रही बारिश के चलते एक विधवा महिला के कच्चे मकान की छत की कड़ी टूटकर नीचे गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के समय महिला घर के अंदर मौजूद नहीं थी, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार, सैंजना गांव निवासी खातून, स्वर्गीय रहीम वक्श की पत्नी हैं। वह अपनी बेटियों के साथ कच्चे मकान में रहती हैं। लगातार बारिश के कारण मकान की छत में पानी भर गया था, जिससे छत कमजोर हो गई। इसी बीच अचानक छत की एक कड़ी टूट गई और उसका हिस्सा नीचे आ गिरा। घटना के समय खातून घर से बाहर थीं। इसके चलते वह और उनके परिवार के सदस्य किसी गंभीर हादसे की चपेट में आने से बच गए। छत गिरने के बाद परिवार में दहशत का माहौल है।

बताया गया कि खातून का एक बेटा और चार बेटियां हैं। इनमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि उनका बेटा बाहर रहकर मेहनत-मजदूरी करता है। ऐसे में खातून अपनी बेटियों के साथ गांव स्थित मकान में रहती हैं। परिवार के मुताबिक, मकान काफी समय से जर्जर हालत में है। बारिश के मौसम में छत और दीवारों की स्थिति और खराब हो जाती है, जिसके चलते परिवार को हमेशा किसी अनहोनी का डर बना रहता है। पीड़ित महिला ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना या किसी अन्य सरकारी योजना के माध्यम से पक्का मकान उपलब्ध कराया जाए, ताकि परिवार सुरक्षित तरीके से रह सके। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर महिला के मकान की स्थिति का निरीक्षण कराने और पात्रता के आधार पर सरकारी आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। फिलहाल बारिश के बीच जर्जर मकान में रहने को मजबूर परिवार के सामने सुरक्षा का संकट बना हुआ है।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर

छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ मेला ग्राउंड के सुलभ शौचालय में मनमानी वसूली के आरोप, MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचने की शिकायत

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’

 उत्तर प्रदेश: खुर्जा में बॉलीवुड गायक अगम कुमार निगम का भव्य स्वागत, भाजपा नेता मुकेश मासूम के जनसेवा कार्यों की सराहना


Featured News