Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: शाहपुरा मंडी में ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत पौधारोपण, ग्रीन बेल्ट का लोकार्पण

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pappu Lal Sharma , राजस्थान  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 18/08/2026 10:34:18 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Pappu Lal Sharma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 18/08/2026 10:34:18 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कृषि उपज मंडी समिति शाहपुरा परिसर में सोमवार को 'हरियालो राजस्थान' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा रहे

विस्तार

राजस्थान: कृषि उपज मंडी समिति शाहपुरा परिसर में सोमवार को 'हरियालो राजस्थान' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा रहे, जबकि अध्यक्षता कार्यकर्ता विमल झांवर ने की। इस दौरान मंडी समिति सचिव ओम प्रकाश बैरवा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. लालाराम बैरवा सहित सभी अतिथियों ने मंडी परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके साथ ही, परिसर में नवनिर्मित 'ग्रीन बेल्ट विकास कार्य' का विधिवत लोकार्पण किया गया। लोकार्पण के बाद विधायक बैरवा ने मंडी परिसर का जायजा लिया और वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि मंडी परिसर को हमेशा स्वच्छ, हरा-भरा और किसान हितैषी बनाए रखा जाए। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ नेता कन्हैयालाल धाकड़, जिला महामंत्री राजेंद्र बोहरा, बालाराम खारोल, मोहन गुर्जर, भंवर कुमावत, कैलाश धाकड़, पवन सुखवाल, सुनील बेरवा सहित व्यापार मंडल के सदस्य, स्थानीय व्यापारी, किसान, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर

छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ मेला ग्राउंड के सुलभ शौचालय में मनमानी वसूली के आरोप, MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचने की शिकायत

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’

 उत्तर प्रदेश: खुर्जा में बॉलीवुड गायक अगम कुमार निगम का भव्य स्वागत, भाजपा नेता मुकेश मासूम के जनसेवा कार्यों की सराहना


Featured News