Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: वंदे मातरम् के कथित अपमान पर भाजपा युवा मोर्चा का कैंडल मार्च, राहुल गांधी का पुतला दहन

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Dinesh Kumar Gupta , बिहार  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 18/08/2026 10:44:22 am Share:
  • बिहार
  • Published by.: Dinesh Kumar Gupta ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 18/08/2026 10:44:22 am
Share:

संक्षेप

बिहार: स्वतंत्रता दिवस के झंडोत्तोलन कार्यक्रम के दौरान दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में राहुल गांधी, सोनिया गांधी एवं मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा देश के गौरव एवं राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के प्रति प्रदर्शित कथित असम्मान एवं असहिष्णुता

विस्तार

बिहार: स्वतंत्रता दिवस के झंडोत्तोलन कार्यक्रम के दौरान दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में राहुल गांधी, सोनिया गांधी एवं मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा देश के गौरव एवं राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के प्रति प्रदर्शित कथित असम्मान एवं असहिष्णुता के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ा आक्रोश जताया। नवादा में कांग्रेस एवं उसके नेताओं के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजित शंकर के नेतृत्व में रविवार को कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस एवं राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राहुल गांधी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर जिला महामंत्री अरविन्द गुप्ता ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की आस्था, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। इसके प्रति किसी भी प्रकार का असम्मान देश की भावनाओं को आहत करने वाला है। जिला उपाध्यक्ष तेजस सिन्हा ने कहा कि राष्ट्र और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। राष्ट्रीय गौरव से जुड़े विषयों पर सभी राजनीतिक दलों को संवेदनशीलता और मर्यादा का परिचय देना चाहिए।

नवादा विधानसभा संयोजक अभिजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ भारत के स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली विरासत और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। इसके सम्मान से देशवासियों की भावनाएं गहराई से जुड़ी हुई हैं। राष्ट्रीय भावनाओं के प्रति असम्मान का भाजपा कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करते रहेंगे। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजित शंकर ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राष्ट्र और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर सदैव सजग हैं। ‘वंदे मातरम्’ के प्रति कथित असम्मान के विरोध में यह कैंडल मार्च एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि देश के राष्ट्रीय गौरव के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला मीडिया प्रभारी गुलशन कुमार ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ भारत की राष्ट्रीय चेतना और स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गीत के सम्मान के प्रति प्रत्येक भारतीय की भावनाएं जुड़ी हुई हैं और राष्ट्रीय भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, जिला प्रवक्ता राधेश्याम चौधरी, राहुल चन्द्रवंशी, युवा मोर्चा महामंत्री विकास चौधरी, आलोक कुमार, सूर्य नारायण गुप्ता, संजय भोजपुरी, सन्नी वर्मा, अखिलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में नारे लगाए “वंदे मातरम् का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान!”
“भारत माता की जय!”

Related News

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर

छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ मेला ग्राउंड के सुलभ शौचालय में मनमानी वसूली के आरोप, MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचने की शिकायत

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’

 उत्तर प्रदेश: खुर्जा में बॉलीवुड गायक अगम कुमार निगम का भव्य स्वागत, भाजपा नेता मुकेश मासूम के जनसेवा कार्यों की सराहना


Featured News