-
☰
No image found.
हरियाणा: सोलर पैनल केबल चोरी में दो आरोपी गिरफ्तार, तांबे की तार बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हिसार पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने तथा चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी बालसमंद ने गांव सरसाना के खेतों से सोलर पैनल की केबल चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
हरियाणा: हिसार पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने तथा चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी बालसमंद ने गांव सरसाना के खेतों से सोलर पैनल की केबल चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल कुमार पुत्र सुभाष व सुमीत पुत्र राजकुमार, दोनों निवासी गांव सरसाना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा केबल को जलाकर निकाली गई तांबे की तार बरामद की है। पुलिस चौकी बालसमंद प्रभारी ने बताया कि दिनांक 15.08.2026 को सुरजपाल पुत्र बलवान सिंह निवासी सरसाना ने थाना सदर हिसार में शिकायत दी थी कि उसके खेत में लगे सोलर पैनल की केबल चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर थाना सदर हिसार में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच के दौरान पुलिस चौकी बालसमंद टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा सोलर केबल को जलाकर उसमें से निकाली गई तांबे की तार बरामद की गई। मामले में आगामी जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है। एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा तथा चोरी की संपत्ति की बरामदगी के लिए पुलिस द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’
