-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ में कोचिंग सेंटर के पास फायरिग का आरोपी गिरफ्तार, कट्टा-कारतूस और बाइक बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित 315 बोर का देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किए पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी सेवढ़ा श्री
विस्तार
मध्य प्रदेश: घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित 315 बोर का देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किए पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी सेवढ़ा श्री अजय चानना के कुशल मार्गदर्शन में थाना इंदरगढ़ पुलिस द्वारा कोचिंग सेंटर के पास फायरिंग की घटना में संलिप्त एक आरोपी गिरफ्तार को किया एवं एक विधि विरुद्ध बालक को थाना इन्दरगढ़ पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर उनके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। घटना एवं पुलिस कार्रवाई घटना के संबंध में थाना इंदरगढ़ में प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 17.08.2026 को थाना इंदरगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम भर्रोली से ग्राम ररूआ जाने वाले कच्चे मार्ग पर खाती बाबा मंदिर के पास छैकुरी में दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर खड़े हैं। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ एवं तलाशी लेने पर एक व्यक्ति की कमर में 315 बोर का देशी कट्टा तथा उसकी पेंट की जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम बोटे उर्फ विकास पिता प्रमोद सक्सेना, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम छिकाऊ, थाना धीरपुरा बताया। दूसरे युवक की तलाशी लेने पर उसकी जेब से 315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जो अपचारी बालक है। घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल क्रमांक MP32 MG 3271 जब्त की गई। सराहनीय भूमिका उक्त कार्रवाई में सउनि मनीष अतरौलिया, आरक्षक 268 प्रवीण परिहार, आरक्षक 863 मंजेश त्यागी, आरक्षक 470 केशव रजक, आरक्षक चालक 722 प्रमोद गुर्जर एवं सैनिक 139 रामनिवास यादव की सराहनीय भूमिका रही।
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’
