Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: निरीक्षक सर्वेश कुमार राय को मिला डीजीपी का रजत प्रशंसा चिन्ह

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 18/08/2026 12:05:55 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 18/08/2026 12:05:55 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए परिक्षेत्रीय कार्यालय में तैनात निरीक्षक सर्वेश कुमार राय को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक की ओर से प्रतिष्ठित ‘रजत प्रशंसा चिन्ह’ प्रदान किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए परिक्षेत्रीय कार्यालय में तैनात निरीक्षक सर्वेश कुमार राय को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक की ओर से प्रतिष्ठित ‘रजत प्रशंसा चिन्ह’ प्रदान किया गया। सोमवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने परिक्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक राय की वर्दी पर डीजीपी सेवा चिन्ह का पदक लगाकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर डीआईजी संजीव त्यागी ने निरीक्षक सर्वेश कुमार राय के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में उत्कृष्ट, जिम्मेदारीपूर्ण और निष्ठापूर्वक किया गया कार्य विभाग की कार्यप्रणाली को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने निरीक्षक राय को भविष्य में भी पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया। डीजीपी के प्रतिष्ठित रजत प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित होने पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निरीक्षक सर्वेश कुमार राय को बधाई दी। साथ ही उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। 

Related News

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर

छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ मेला ग्राउंड के सुलभ शौचालय में मनमानी वसूली के आरोप, MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचने की शिकायत

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’

 उत्तर प्रदेश: खुर्जा में बॉलीवुड गायक अगम कुमार निगम का भव्य स्वागत, भाजपा नेता मुकेश मासूम के जनसेवा कार्यों की सराहना


Featured News