-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: खुर्जा में बॉलीवुड गायक अगम कुमार निगम का भव्य स्वागत, भाजपा नेता मुकेश मासूम के जनसेवा कार्यों की सराहना
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बॉलीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक अगम कुमार निगम के जनपद आगमन पर जगह-जगह भव्य अभिनंदन किया गया। उनके दौरे की शुरुआत बुलंदशहर स्थित आजाद पब्लिक स्कूल से हुई, ज
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बॉलीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक अगम कुमार निगम के जनपद आगमन पर जगह-जगह भव्य अभिनंदन किया गया। उनके दौरे की शुरुआत बुलंदशहर स्थित आजाद पब्लिक स्कूल से हुई, जहां वाशिक आजाद ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके पश्चात अगम कुमार निगम खुर्जा पहुंचे, जहां विधानसभा-70 के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी मुकेश कुमार मासूम के जीटी रोड स्थित कैंप कार्यालय पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुकेश कुमार मासूम ने ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच पुष्पमालाएं पहनाकर एवं पटका ओढ़ाकर अगम कुमार निगम का आत्मीय अभिनंदन किया। कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय नागरिकों एवं समर्थकों ने संगीत के क्षेत्र में अगम कुमार निगम के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें देश के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की मांग भी उठाई। इस अवसर पर अगम कुमार निगम ने अपनी मधुर आवाज में कई लोकप्रिय गीत गुनगुनाकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके गीतों से कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह संगीतमय और आनंदमय हो उठा। खुर्जा की जनता द्वारा मिले स्नेह और सम्मान से अभिभूत अगम कुमार निगम ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भाजपा नेता मुकेश कुमार मासूम के जनसेवा कार्यों, ईमानदारी तथा क्षेत्रवासियों की निस्वार्थ सेवा के प्रति उनके समर्पण की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुकेश मासूम जैसे निष्ठावान समाजसेवियों को जनता का भरपूर सहयोग एवं आशीर्वाद मिलना चाहिए। अगम कुमार निगम ने अपने जीवन के संघर्षपूर्ण दौर की स्मृतियां भी साझा कीं तथा अपने सुपुत्र एवं बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक सोनू निगम के संगीतमय सफर और उनकी उपलब्धियों पर भी चर्चा की। इस अवसर पर फहीमुद्दीन फम्मन, कैलाश भागमल प्रधान, डीसी गुप्ता ‘कांटे वाले’, सरदार मनीष सलूजा, हरेंद्र सिंह ठाकुर, योगेश गौतम, कमरुद्दीन सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति, समाजसेवी एवं संगीतप्रेमी उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों ने अगम कुमार निगम का खुर्जा आगमन एवं अपने मधुर गीतों से उपस्थित लोगों को आनंदित करने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। बॉलीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक अगम कुमार निगम के जनपद आगमन पर जगह-जगह भव्य अभिनंदन किया गया। उनके दौरे की शुरुआत बुलंदशहर स्थित आजाद पब्लिक स्कूल से हुई, जहां वाशिक आजाद ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके पश्चात अगम कुमार निगम खुर्जा पहुंचे, जहां विधानसभा-70 के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी मुकेश कुमार मासूम के जीटी रोड स्थित कैंप कार्यालय पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुकेश कुमार मासूम ने ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच पुष्पमालाएं पहनाकर एवं पटका ओढ़ाकर अगम कुमार निगम का आत्मीय अभिनंदन किया। कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय नागरिकों एवं समर्थकों ने संगीत के क्षेत्र में अगम कुमार निगम के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें देश के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की मांग भी उठाई। इस अवसर पर अगम कुमार निगम ने अपनी मधुर आवाज में कई लोकप्रिय गीत गुनगुनाकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके गीतों से कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह संगीतमय और आनंदमय हो उठा। खुर्जा की जनता द्वारा मिले स्नेह और सम्मान से अभिभूत अगम कुमार निगम ने सभी का आभार व्यक्त किया।उन्होंने भाजपा नेता मुकेश कुमार मासूम के जनसेवा कार्यों, ईमानदारी तथा क्षेत्रवासियों की निस्वार्थ सेवा के प्रति उनके समर्पण की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुकेश मासूम जैसे निष्ठावान समाजसेवियों को जनता का भरपूर सहयोग एवं आशीर्वाद मिलना चाहिए। अगम कुमार निगम ने अपने जीवन के संघर्षपूर्ण दौर की स्मृतियां भी साझा कीं तथा अपने सुपुत्र एवं बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक सोनू निगम के संगीतमय सफर और उनकी उपलब्धियों पर भी चर्चा की। इस अवसर पर फहीमुद्दीन फम्मन, कैलाश भागमल प्रधान, डीसी गुप्ता ‘कांटे वाले’, सरदार मनीष सलूजा, हरेंद्र सिंह ठाकुर, योगेश गौतम, कमरुद्दीन सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति, समाजसेवी एवं संगीतप्रेमी उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों ने अगम कुमार निगम का खुर्जा आगमन एवं अपने मधुर गीतों से उपस्थित लोगों को आनंदित करने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’
