-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बलिया में नाग पंचमी पर विश्वकर्मा पूजा समारोह, जादूगर ओपी शर्मा जूनियर ने किया संबोधित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: भृगु आश्रम स्थित प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर परिसर मे जिला विश्वकर्मा समिति के द्वारा नाग पंचमी के अवसर पर नाग पंचमी विश्वकर्मा पुजा समारोह का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: भृगु आश्रम स्थित प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर परिसर मे जिला विश्वकर्मा समिति के द्वारा नाग पंचमी के अवसर पर नाग पंचमी विश्वकर्मा पुजा समारोह का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और विश्वकर्मा समाज के लोगों ने भाग लिया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध जादूगर ओपी शर्मा जूनियर रहे। समारोह का शुभारंभ विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके बाद हवन आदि धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। श्रद्धालुओं ने आहुति देकर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जादूगर ओपी शर्मा जूनियर ने कहा कि बलिया मेरी मातृभूमि है और यहां आकर उन्हें विशेष खुशी होती है। उन्होंने कहा कि बदलते समय में समाज के लोगों को अपनी पारंपरिक कला एवं कौशल को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए नई पीढ़ी को शिक्षा और रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, निर्माण और शिल्प-कौशल के प्रतीक माने जाते हैं। विश्वकर्मा समाज ने अपने हुनर, मेहनत और तकनीकी दक्षता के माध्यम से समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। ओपी शर्मा जूनियर ने घोषणा की कि बलिया में जल्द ही जादू का विशेष शो आयोजित किया जाएगा। इस शो में विश्वकर्मा वंशजों के लिए नि:शुल्क प्रवेश/शो की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बलिया की जनता और विश्वकर्मा समाज के लोगों के लिए विशेष रूप से आयोजित किया जाएगा। समारोह के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। मंच से चिंटू सेवक महाराज व चन्द्रशेखर शर्मा ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं जादूगर ओपी शर्मा जूनियर ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन किया। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राम अवध शर्मा ने नाग पंचमी पर्व के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नाग पंचमी भारतीय सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व प्रकृति, जीव-जंतुओं और पर्यावरण के प्रति सम्मान का संदेश देता है। समाज में शिक्षा, एकता और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं, अतिथियों और विश्वकर्मा समाज के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। एडवोकेट नन्द किशोर शर्मा अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राम अवध शर्मा को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समारोह का समापन हुआ। इस मौके पर अरुण शर्मा,राम जी शर्मा ,अमरेश कुमार शर्मा कमला शंकर शर्मा, अनिता शर्मा,शिवकुमार शर्मा,रमेश शर्मा,प्रदीप शर्मा,कृष्ण मुरारी शर्मा,दिग्विजय शर्मा विंध्यवासिनी शर्मा,चंदन शर्मा,राम जी शर्मा संदीप शर्मा,रामकुॅर शर्मा, गोपाल विश्वकर्मा,टनमन शर्मा,आदि रहे।
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’
