Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: स्वतंत्रता दिवस पर उल्टा फहराया गया तिरंगा, रामनगर प्रथम में लापरवाही पर ग्रामीणों में आक्रोश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 18/08/2026 12:03:00 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 18/08/2026 12:03:00 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद सुल्तानपुर स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर जहां देशभर में तिरंगा शान से फहराया गया, वहीं धनपतगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामनगर प्रथम में पंचायत भवन पर ध्वजारोहण के दौरान बड़ी

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद सुल्तानपुर स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर जहां देशभर में तिरंगा शान से फहराया गया, वहीं धनपतगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामनगर प्रथम में पंचायत भवन पर ध्वजारोहण के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई। यहां कथित तौर पर तिरंगा उल्टा फहरा दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली ।बताया जा रहा है कि ध्वजारोहण के समय तिरंगे में केसरिया रंग नीचे और हरा रंग ऊपर की ओर दिखाई दिया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद ग्रामीणों ने जिम्मेदार कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

ग्रामीणों का कहना है कि राष्ट्रीय पर्व पर ध्वजारोहण से पहले झंडे की स्थिति और दिशा की जांच की जानी चाहिए थी। ऐसी चूक से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़े नियमों के पालन को लेकर जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।

Related News

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर

छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ मेला ग्राउंड के सुलभ शौचालय में मनमानी वसूली के आरोप, MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचने की शिकायत

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’

 उत्तर प्रदेश: खुर्जा में बॉलीवुड गायक अगम कुमार निगम का भव्य स्वागत, भाजपा नेता मुकेश मासूम के जनसेवा कार्यों की सराहना


Featured News