Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: लिंटर गिरने से चाचा-भतीजे की मौत, महिला गंभीर; बारिश में कमजोर दीवार बनी हादसे की वजह

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Amar Deep , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 17/08/2026 03:29:10 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Amar Deep ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 17/08/2026 03:29:10 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में पुवायां थाना क्षेत्र के मुड़िया कुरमियात गांव में सोमवार सुबह करीब छह बजे दर्दनाक हादसा हो गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में पुवायां थाना क्षेत्र के मुड़िया कुरमियात गांव में सोमवार सुबह करीब छह बजे दर्दनाक हादसा हो गया। पड़ोसी की कच्ची दीवार मकान के लिंटर पर गिरने से लिंटर भरभराकर नीचे आ गया। मलबे में दबकर चाचा और उनके तीन वर्षीय भतीजे की मौत हो गई, जबकि बच्चे की मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे से गांव में अफरा-तफरी मच गई।मृतकों की पहचान 25 वर्षीय राजन और उसके तीन वर्षीय भतीजे आरव के रूप में हुई है। आरव की मां काजल हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के समय राजन, आरव और काजल कमरे में सो रहे थे। मलबा गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य करते हुए तीनों को मलबे से बाहर निकाला। 

बताया गया कि पड़ोसी राजाराम के मकान की कच्ची दीवार बारिश के कारण कमजोर हो गई थी। सोमवार सुबह दीवार अचानक ढहकर राजन के मकान के लिंटर पर जा गिरी। दीवार का भार लिंटर सह नहीं सका और वह भी भरभराकर नीचे आ गया। इसके नीचे दबने से राजन और आरव की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर सीओ पुवायां और एसडीएम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। घायल काजल को पहले सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक आरके रावत ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि घायल महिला को बेहतर उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related News

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर

छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ मेला ग्राउंड के सुलभ शौचालय में मनमानी वसूली के आरोप, MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचने की शिकायत

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’

 उत्तर प्रदेश: खुर्जा में बॉलीवुड गायक अगम कुमार निगम का भव्य स्वागत, भाजपा नेता मुकेश मासूम के जनसेवा कार्यों की सराहना


Featured News