Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: हमीरपुर में तिरंगा महोत्सव और कॉन्सर्ट, देशभक्ति गीतों से गूंजा महाविद्यालय परिसर

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Radha Krashna , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 13/08/2026 04:21:08 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Radha Krashna ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 13/08/2026 04:21:08 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हमीरपुर में तिरंगा महोत्सव एवं तिरंगा कॉन्सर्ट का भव्य आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हमीरपुर में तिरंगा महोत्सव एवं तिरंगा कॉन्सर्ट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मा० मंत्री जल शक्ति एवं प्रभारी मंत्री हमीरपुर श्री रामकेश निषाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं जनपद के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री रामकेश निषाद ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। देश की स्वतंत्रता और तिरंगे की गरिमा के लिए सैकड़ों वीर शहीदों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह तिरंगे की शान और देश के गौरव को बनाए रखने के लिए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम में जनपद के स्थानीय कलाकार मलय सोनकर एवं उनकी संगीत टीम द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। विशेष रूप से ‘ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी’ गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया और अनेक लोगों की आंखों में आंसू छलक उठे। इसके साथ ही विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत नृत्य एवं गायन प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित दर्शकों ने उत्साहपूर्वक सराहा।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री श्री रामकेश निषाद, मा० सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, मा० राठ विधायक श्रीमती मनीषा अनुरागी, उप सभापति उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन बृजकिशोर गुप्ता एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री कुलदीप निषाद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने जनपद के स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुए उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की।

हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम स्थल पर तिरंगा सेल्फी बूथ भी स्थापित किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक सेल्फी लेकर अभियान के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम में सभी ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन कर राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता एवं देशभक्ति की भावना को अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम स्थल पर जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा अपनी विभागीय उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को शासन की विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों एवं विभागीय उपलब्धियों की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी  अरुण सिंह, डिप्टी कमिश्नर एनआरएलएम ज्ञानप्रकाश, डीसी मनरेगा  राघवेंद्र सिंह, पर्यटन सूचना अधिकारी डॉ. चित्रगुप्त श्रीवास्तव, सूचना अधिकारी सतीश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्थानीय कलाकार, विद्यार्थी एवं जनपद के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने राष्ट्रभक्ति, संस्कृति, कला और जनभागीदारी का सुंदर समन्वय प्रस्तुत करते हुए हर घर तिरंगा अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनाया।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर

छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ मेला ग्राउंड के सुलभ शौचालय में मनमानी वसूली के आरोप, MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचने की शिकायत

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’

 उत्तर प्रदेश: खुर्जा में बॉलीवुड गायक अगम कुमार निगम का भव्य स्वागत, भाजपा नेता मुकेश मासूम के जनसेवा कार्यों की सराहना


Featured News