Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण, फार्मासिस्ट गैरहाजिर मिलने पर नोटिस

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 13/08/2026 12:39:27 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 13/08/2026 12:39:27 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: अनुपम शुक्ला के निर्देश पर आज ड्रग्स इंस्पेक्टर रजत कुमार पांडेय ने महिला जिला अस्पताल के सामने और अन्य इलाकों में संचालित कई मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई आईजीआरएस (प्ळत्ै)

विस्तार

उत्तर प्रदेश: अनुपम शुक्ला के निर्देश पर आज ड्रग्स इंस्पेक्टर रजत कुमार पांडेय ने महिला जिला अस्पताल के सामने और अन्य इलाकों में संचालित कई मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई आईजीआरएस (प्ळत्ै) पर मिली एक शिकायत के बाद की गई, जिसमें बताया गया था कि कई दुकानें फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में और नियमों को ताक पर रखकर चलाई जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान ड्रग्स इंस्पेक्टर द्वारा फर्मों की जांच की गयी जिसमें सिंह मेडिकल स्टोर, मिश्रा मार्केट, कोतवाली गाजीपुर, पटेल मेडिकल स्टोर, गाजीपुर, हिंद मेडिकल स्टोर, लालदरवाजा, शांति फार्मा, महिला जिला अस्पताल के सामने, सिंध मेडिकल स्टोर, जिला अस्पताल के सामने, ओम साई मेडिकल स्टोर, रौजा गाजीपुर की जॉच किया गया। 

निरीक्षण के दौरान कई दुकानों पर साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब पाई गई। महिला जिला अस्पताल के सामने स्थित सिंह मेडिकल स्टोर पर जांच के समय फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिला, जो कि नियमों का गंभीर उल्लंघन है। ड्रग्स इंस्पेक्टर रजत कुमार पांडेय ने सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट-1940 और नियमावली-1945 के प्रावधानों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने मुख्य रूप से निम्नलिखित निर्देश देते हुए कहा कि दुकान की सफाई परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए, बिल जनरेशन मरीजों को दवाओं की बिक्री का नियमित सेल इनवॉइस (पक्का बिल) अनिवार्य रूप से दिया जाए,

 फार्मासिस्ट की मौजूदगी बिना फार्मासिस्ट के दवाओं की बिक्री न की जाए, साथ ही साथ मेडिकल स्टारों पर सत् प्रतिशत सीसी टी0वी0 कैमरा  लगाने का निर्देश दिया। ड्रग्स इंस्पेक्टर ने सभी दवा विक्रेताओं को कड़े लहजे में चेतावनी दी कि मरीजों या उनके तीमारदारों (परिजनों) के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि भविष्य में किसी भी मेडिकल स्टोर के खिलाफ दुर्व्यवहार की शिकायत मिलती है, तो संबंधित फर्म के खिलाफ बेहद सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ड्रग्स इंस्पेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर सभी संबंधित मेडिकल स्टोर संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी को 7 कार्य दिवसों (ॅवतापदह क्ंले) के भीतर नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए स्पष्टीकर ण प्रस्तुत करने का समय दिया गया है। समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब न मिलने पर लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की जा सकती है । 

Related News

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर

छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ मेला ग्राउंड के सुलभ शौचालय में मनमानी वसूली के आरोप, MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचने की शिकायत

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’

 उत्तर प्रदेश: खुर्जा में बॉलीवुड गायक अगम कुमार निगम का भव्य स्वागत, भाजपा नेता मुकेश मासूम के जनसेवा कार्यों की सराहना


Featured News