Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सर्वप्रयास सीता रसोई ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश:  Published by: Sunil Kapoor , उत्तर प्रदेश:  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 18/08/2026 10:28:27 am Share:
  • उत्तर प्रदेश:
  • Published by.: Sunil Kapoor ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 18/08/2026 10:28:27 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सर्व प्रयास सीता रसोई ट्रस्ट के तत्वाधान में दिल्ली रोड, निकट चौधरी चरण सिंह चौक स्थित क्लासिक बैंक्वेट हॉल में तीजोत्सव का आयोजन धूम धाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अ

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सर्व प्रयास सीता रसोई ट्रस्ट के तत्वाधान में दिल्ली रोड, निकट चौधरी चरण सिंह चौक स्थित क्लासिक बैंक्वेट हॉल में तीजोत्सव का आयोजन धूम धाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अथितिगण सुप्रसिद्ध समाजसेविका श्रीमती रवनीत कौर दुआ जी व श्री गुरप्रीत सिंह दुआ जी द्वारा माता पार्वती व प्रभु शिवशंकर के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात माता पार्वती की स्तुति की गई।  इसके पश्चात महानगर के सुप्रसिद्ध नृत्य अकादमी (गायति डांस अकादमी) की संचालिका सुप्रीत सिंह के निर्देशन में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां का दौर आरंभ हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। कार्यक्रम में आये हुये सभी अतिथियों ने पूरी तन्मयता से इन शानदार प्रस्तुतियों का आनंद उठाया व मुक्त कंठ से भूरी भूरी प्रशंशा की। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में महिला व पुरुष युगलों (जोड़ो) के लिये विभिन्न प्रकार के मनोरंजक सरप्राइज गेम्स का आयोजन भी किया गया जिसमें सभी युगलों में एक दूसरे को पछाड़ने की अत्यंत कड़ी व मनोरंजक प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

इसके पश्चात मेहंदी / तीज़ क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अथितिगण द्वारा अत्यंत ही कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच डॉ माधवी गुप्ता को तीज़ क्वीन चुना किया गया।और  श्रीमती गीतांजलि दक्ष जी को रनर अप चुना गया कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संस्था द्वारा विशेष तौर पर महिलाओं के लिये लगाया गया झूला रहा जिसपर झूलकर महिलाओं ने बहुत आनंद उठाया व अपनी शाम को यादगार बनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध समाज सेविका श्रीमती रवनीत कौर दुआ जी व श्री गुरप्रीत सिंह दुआ जी रहे। संस्था के अध्य्क्ष उदयभान सिंह ने बताया कि संस्था विगत अनेक वर्षों से इस पारिवारिक तीजोत्सव कार्यक्रमआयोजित करती आ रही है जिसमें महिलाओं व पुरुषों दोनों की ही युगल रूप में सहभागिता रहती है।कार्यक्रम का संचालन सर्वप्रयास सीता रसोई ट्रस्ट के महिला विंग की अध्यक्षा श्रीमती सुप्रीत सिंह द्वारा किया तथा आये हुये अतिथियों का स्वागत सुप्रीत सिंह संगठन मंत्री श्रीमती जूही माथुर जी ने किया । कार्यक्रम के अंत मे संस्था की ओर से समस्त उपस्थितजनों के लिये सहभोज की व्यवस्था भी की गई थी जिसका सभी लोगो ने साथ मे मिलकर आनंद उठाया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती कविता गुप्ता, गीता शर्मा, शालिनी शर्मा, बीना सिंह, अंजू पांडे, सीमा गुप्ता, रेखा रानी, अंजलि गौर, शिखा शर्मा, जूही शर्मा, छाया गुप्ता, सुनीता चौधरी, सुनील शर्मा जी, ह्रदयेश सिंह,उदयभान सिंह,सुधांशु कौशिक, इं. सुनील कुमार शर्मा, धीरज गुप्ता, सत्यप्रकाश वार्ष्णेय, दीपक गुप्ता, विवेक पांडेय, शिवम गुप्ता,शरद माथुर,डॉ.हेमंत चौधरी,रूपचंद मित्तल आदि उपस्थित रहे।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर

छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ मेला ग्राउंड के सुलभ शौचालय में मनमानी वसूली के आरोप, MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचने की शिकायत

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’

 उत्तर प्रदेश: खुर्जा में बॉलीवुड गायक अगम कुमार निगम का भव्य स्वागत, भाजपा नेता मुकेश मासूम के जनसेवा कार्यों की सराहना


Featured News