Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में CM Dashboard और IGRS की समीक्षा, असंतोषजनक फीडबैक पर डीएम नाराज

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 14/08/2026 03:49:17 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 14/08/2026 03:49:17 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में बुधवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत योजनाओं की प्रगति,

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में बुधवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत योजनाओं की प्रगति, सहित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति एवं पेंशन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा सभी महाविद्यालयों के साथ समन्वय बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। 

साथ ही तहसील स्तर पर भी बैठकें आयोजित कर योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की प्रगति की भी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं से संबंधित प्रगति का समयबद्ध रूप से पोर्टल पर फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने आईजीआरएस की समीक्षा करते हुए जिन विभागों को असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त हुआ, उन पर नाराजगी व्यक्त की तथा अधिकारीगण को असंतुष्ट फीडबैक की समीक्षा की निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन की शिकायतों का प्रभावी समाधान हो सके।

Related News

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर

छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ मेला ग्राउंड के सुलभ शौचालय में मनमानी वसूली के आरोप, MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचने की शिकायत

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’

 उत्तर प्रदेश: खुर्जा में बॉलीवुड गायक अगम कुमार निगम का भव्य स्वागत, भाजपा नेता मुकेश मासूम के जनसेवा कार्यों की सराहना


Featured News