-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बलरामपुर में लगी चित्र प्रदर्शनी, अधिकारी-कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर स्थित विकास भवन में गुरुवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर एक विशेष चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से वर्ष 1947 के विभाजन की पीड़ा, विस्थापन,
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर स्थित विकास भवन में गुरुवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर एक विशेष चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से वर्ष 1947 के विभाजन की पीड़ा, विस्थापन, संघर्ष और त्रासदी को मार्मिक चित्रों के जरिए दर्शाया गया। प्रदर्शनी को देखकर उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारीगण इतिहास के उस कठिन दौर को याद कर भावुक हो उठे। कार्यक्रम की शुरुआत विभाजन के दौरान प्राण गंवाने वाले लोगों की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के संबोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया। मुख्यमंत्री जी ने अपने संबोधन में देश को जोड़ने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि "देश के पास बल, बुद्धि और वैभव... किसी भी चीज की कमी नहीं थी। हमारी गुलामी का मूल कारण केवल आपसी अंतर्विरोध और एकता का अभाव था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी बलरामपुर श्री हिमांशु गुप्ता जी ने कहा कि "विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें इतिहास की पीड़ा को स्मरण करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव को और मजबूत करने का संदेश देता है। एक रहेंगे तो नेक रहेंगे। मां भारती की अखंडता को बरकरार रखना हमारा कर्तव्य है। इस अवसर पर जनपद के समस्त वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’
