Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: नोएडा पुलिस के खिलाड़ियों का जलवा, 15 पदकों से रोशन किया नाम

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Sanjeev Singh (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 17/08/2026 02:57:14 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Sanjeev Singh (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 17/08/2026 02:57:14 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: नोएडा पुलिस के जवानों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वर्दी केवल कानून-व्यवस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और खेलों में उत्कृष्टता का भी प्रतीक है। 43वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता-2026, मुरादाबाद और तृतीय भारतीय पुलिस योग प्रतियोगिता, करनाल में शानदार प्रदर्शन कर इन खिलाड़ियों ने जिले का नाम रोशन किया

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नोएडा पुलिस के जवानों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वर्दी केवल कानून-व्यवस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और खेलों में उत्कृष्टता का भी प्रतीक है। 43वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता-2026, मुरादाबाद और तृतीय भारतीय पुलिस योग प्रतियोगिता, करनाल में शानदार प्रदर्शन कर इन खिलाड़ियों ने जिले का नाम रोशन किया आरक्षी विवेक गुप्ता ने 07 स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता में इतिहास रच दिया और ₹50,000/- का पुरस्कार प्राप्त किया।    महिला मुख्य आरक्षी रूबी मिश्रा ने 03 स्वर्ण पदक जीतकर महिला खिलाड़ियों की ताकत को साबित किया और उन्हें भी ₹50,000/- का पुरस्कार मिला।    मुख्य आरक्षी रूपेश ने 02 स्वर्ण पदक और 01 कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, उन्हें ₹40,000/- का पुरस्कार दिया गया।  आरक्षी आकाश ने 02 स्वर्ण पदक जीतकर अपनी क्षमता का लोहा मनवाया और ₹40,000/- का पुरस्कार प्राप्त किया।    मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार ने योग प्रतियोगिता में 01 रजत और 01 कांस्य पदक जीतकर अपनी दक्षता साबित की और उन्हें ₹40,000/- का पुरस्कार प्रदान किया गया।   पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि यह उपलब्धियां न केवल पुलिस बल की अनुशासन और मेहनत की मिसाल हैं, बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणादायी हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related News

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर

छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ मेला ग्राउंड के सुलभ शौचालय में मनमानी वसूली के आरोप, MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचने की शिकायत

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’

 उत्तर प्रदेश: खुर्जा में बॉलीवुड गायक अगम कुमार निगम का भव्य स्वागत, भाजपा नेता मुकेश मासूम के जनसेवा कार्यों की सराहना


Featured News