-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: नौ दिवसीय श्रीराम कथा का हुआ समापन, राम के राजतिलक पर गूंजा जयघोष
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली में गुरु वंदना के साथ श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के सुनील मलिक, युधिष्ठिर मलिक ने गणेश वंदना के साथ संकीर्तन आरंभ किया भजन ,जय जय श्याम जय जय श्याम जय जय श्री वृंदावन धाम भजनम बरखा अरोड़ा ने गाया नाम तेरे का दर्शन पावा इसके साथ-साथ रामचरित मानस नवहा परायणं पाठ का विश्राम हुआ।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली में गुरु वंदना के साथ श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के सुनील मलिक, युधिष्ठिर मलिक ने गणेश वंदना के साथ संकीर्तन आरंभ किया भजन ,जय जय श्याम जय जय श्याम जय जय श्री वृंदावन धाम भजनम बरखा अरोड़ा ने गाया नाम तेरे का दर्शन पावा इसके साथ-साथ रामचरित मानस नवहा परायणं पाठ का विश्राम हुआ। अंत में राधा नाम हुआ जिसमें सहयोग में उत्कर्ष अरोड़ा, हार्दिक अरोड़ा, जगदीश भाटिया का रहा। उसके बाद प्रसाद का वितरण हुआ। शाम के सत्र में श्री धन्वंतरि जी महाराज की सुंदर राम कथा का विश्राम दिवस सम्पन हुआ। महाराज ने सुंदर संदेश दिया राम का नाम लेते रहो कष्ट से मुक्ति पाते रहो इस कलयुग की दुनिया में सच्चा सुख राम के नाम में है वही भव से पार लगाएगा। श्री रामायण मंदिर प्रबंध समिति को बहुत-बहुत साधुवाद दिया ईतने बड़े आयोजन के लिए। अंत में सुंदर भजनों का आयोजन हुआ सांय क़ालीन सत्र मे 9 दिवसीय राम कथा के विश्राम दिवस पर श्री धन्वंतरि दास जी जी ने कथा को आगे बढ़ाते हुए कहा कि प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि कीन्हा, पुनि सब विप्रंह आयुष दींहा। गुरु वशिष्ठ ने श्री राम का राजतिलक कर उन्हें गद्दी पर बैठाया, प्रभु राम को देख तीनों माताएं खुशी से इतनी भाव विभोर हो गईं कि वह राम सीता की बार-बार आरती कर उनकी वलाएं लेने लगीं।श्रीरामकथा महोत्सव का विधिवत समापन हो गया। प्रभुराम का राजतिलक होते ही पूरा पंडाल श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। इसी के साथ आज श्री राम कथा का विश्राम हुआअनिल अरोड़ा जी ने बताया 17 तारीख शाम 6:00 बजे से दिल्ली से आ रहे हैं भैया मनीष चौहान जी एवं दीपेष सुनेजा जी के साथ हम सभी मिलकर हरि नाम संकीर्तन का आंनद लेंगे।
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’
