Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में NCC कैडेट्स ने किया ध्वज सम्मान और विभाजन विभीषिका पर कार्यशाला का आयोजन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Sunil Kapoor , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 14/08/2026 03:01:15 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Sunil Kapoor ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 14/08/2026 03:01:15 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आ दिनांक 14 अगस्त 2026 को 9 यू पी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में हिन्दू डिग्री कॉलेज और डी ए के महाविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से ध्वज के सम्मान ,उसके निस्तारण, विभाजन विभीषिका  

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आ दिनांक 14 अगस्त 2026 को 9 यू पी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में हिन्दू डिग्री कॉलेज और डी ए के महाविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से ध्वज के सम्मान ,उसके निस्तारण, विभाजन विभीषिका  आदि महत्वपूर्ण विषयों पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत प्रारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सत्यव्रत सिंह रावत जी द्वारा शहीदों को नमन कर किया गया।  कार्यक्रम के प्रथम सत्र में कैडेट्स ने सम्मानित ध्वज का सही निस्तारण कैसे किया जाए इस जानकारी हेतु बुध बाजार से लेकर इंपीरियल चौराहे तक लोगों को घूम घूम कर जागरूक किया ,साथ ही झंडे को उचित सम्मान देते हुए उसे एकत्रित किया। तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सत्यव्रत सिंह रावत द्वारा ओज पूर्ण  व्याख्यान और अनेकों शहीदों को याद करते हुए युवाओं को अपने  भाषण और देशभक्ति की कविताओं से लाभान्वित कराया। इसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्रीमान वंश बहादुर जी द्वारा ध्वज के इतिहास, ध्वजारोहण ,ध्वज फहराना आदि की महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी दी गई ,साथ ही साथ ध्वज को पोल  पर कैसे लगाते हैं कैसे उतारते हैं इसका भी कैडेट्स को अभ्यास कराया । इस प्रक्रिया में कैडेट्स का उत्साह देखते ही बन रहा था।  

कार्यक्रम में 24 बटालियन के कैडेट्स ने भी बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया । जिसमें कैप्टन राजीव चौहान सर का विशेष योगदान रहा। चौहान सर ने विभाजन विभीषिका पर महत्वपूर्ण जानकारियां कैडेट्स को प्रदान कराईं।नाइन यू पी गर्ल्स बटालियन से  ट्रेनिंग विभाग के एन सी ओ अम्बरीक कुमार जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन हिंदू महाविद्यालय की मेजर मीनू मेहरोत्रा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय की कैप्टन मनि बंसल द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में 98 कैडेट्स 9 यूपी से उपस्थित रहे 57 कैडेट्स 24 बटालियन से उपस्थित रहे ।कैडेट नंदिनी, रिमझिम ,रुचि ,अंतरा,ईशा, अर्चना ,आकांक्षा आदि ने सराहनीय योगदान दिया।

Related News

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर

छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ मेला ग्राउंड के सुलभ शौचालय में मनमानी वसूली के आरोप, MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचने की शिकायत

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’

 उत्तर प्रदेश: खुर्जा में बॉलीवुड गायक अगम कुमार निगम का भव्य स्वागत, भाजपा नेता मुकेश मासूम के जनसेवा कार्यों की सराहना


Featured News