Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने निर्माणाधीन आरटीओ भवन और महिला शरणालय का किया औचक निरीक्षण

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 14/08/2026 03:35:29 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 14/08/2026 03:35:29 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल, मा0 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, स्टांप एवं न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग, द्वारा जनपद में निर्माणाधीन सहायक सम्भागीय परिवहन विभाग (आरटीआ)े भवन एवं महिला सरणालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मा0 मंत्री जी ने निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति का जायजा

विस्तार

उत्तर प्रदेश: प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल, मा0 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, स्टांप एवं न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग, द्वारा जनपद में निर्माणाधीन सहायक सम्भागीय परिवहन विभाग (आरटीआ)े भवन एवं महिला सरणालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मा0 मंत्री जी ने निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की स्थिति, कार्य की गति एवं गुणवत्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि दोनों निर्माणाधीन योजनाओं का कार्य प्रत्येक दशा में नवंबर माह तक पूर्ण कर लिया जाए। माननीय मंत्री जी ने कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, लेकिन कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। निर्माण में निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था नियमित रूप से निर्माण कार्य की निगरानी करें। 

उन्होंने कहा कि भवनों का निर्माण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए, ताकि निर्धारित समय के बाद इनका उपयोग सुचारू रूप से किया जा सके और संबंधित विभागीय कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा कार्य की प्रगति की लगातार समीक्षा की जाए। मा0 मंत्री जी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर दोनों परियोजनाओं को पूर्ण कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्माण स्थल पर सुरक्षा, गुणवत्ता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी ध्यान रखने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय, सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 
 

Related News

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर

छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ मेला ग्राउंड के सुलभ शौचालय में मनमानी वसूली के आरोप, MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचने की शिकायत

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’

 उत्तर प्रदेश: खुर्जा में बॉलीवुड गायक अगम कुमार निगम का भव्य स्वागत, भाजपा नेता मुकेश मासूम के जनसेवा कार्यों की सराहना


Featured News