Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: खुर्जा में लगा मेहंदी मेला, बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Jay Prakash Sharma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 14/08/2026 11:41:27 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Jay Prakash Sharma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 14/08/2026 11:41:27 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: चतुर्थ श्रेणी वैश्य महिला समिति द्वारा पहली बार नगर के नवलपुरा देवी मंदिर में मेहंदी मेले का आयोजन किया गया। मेले में प्रतिभाशाली बेटियों और युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी मेहंदी कला का प्रदर्शन किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: चतुर्थ श्रेणी वैश्य महिला समिति द्वारा पहली बार नगर के नवलपुरा देवी मंदिर में मेहंदी मेले का आयोजन किया गया। मेले में प्रतिभाशाली बेटियों और युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी मेहंदी कला का प्रदर्शन किया। मेले में बेटियों ने महिलाओं और युवतियों के हाथों पर आकर्षक एवं सुंदर मेहंदी लगाकर अपनी कला का हुनर दिखाया। मेले को लेकर महिलाओं और युवतियों में उत्साह देखने को मिला।

समिति का मुख्य उद्देश्य मेहंदी कला में हुनर रखने वाली बेटियों को उनकी प्रतिभा के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। समिति का मानना है कि बेटियों को उनके हुनर के अनुरूप अवसर देकर उन्हें रोजगार के नए रास्ते उपलब्ध कराए जा सकते हैं। महिला समिति की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।

Related News

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर

छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ मेला ग्राउंड के सुलभ शौचालय में मनमानी वसूली के आरोप, MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचने की शिकायत

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’

 उत्तर प्रदेश: खुर्जा में बॉलीवुड गायक अगम कुमार निगम का भव्य स्वागत, भाजपा नेता मुकेश मासूम के जनसेवा कार्यों की सराहना


Featured News