-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में मनोज कुमार गुप्ता ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता का लिया संकल्प
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर समस्त क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर समस्त क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है। आजादी के इस संघर्ष में अनगिनत माताओं ने अपने लाल खोए, बहनों ने अपने सुहाग का बलिदान दिया और लाखों देशवासियों ने लाठियां, गोलियां और जेल की यातनाएं सहकर राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके अमर बलिदानों के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि इसे सुरक्षित रखने का हमारा राष्ट्रीय दायित्व भी है। देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत बनाए रखने के लिए हम सभी को जाति, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर एकजुट होकर राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी। आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम संकल्प लें कि अपने महान राष्ट्र की एकता और अखंडता को सदैव अक्षुण्ण रखेंगे तथा भारत को और अधिक सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने में अपना योगदान देंगे। कार्यक्रम में एहसान फारुकी, सलमान अंसारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’
