-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: कोटेदारों को बड़ी सौगात लाभांश ₹90 से बढ़कर ₹125 प्रति कुंतल, ‘अन्नपूर्णा भवन’ भी बनेंगे
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में आज उचित दर विक्रेताओं के हित में प्रदेश सरकार की ऐतिहासिक पहल के अवसर पर विशेष बैठकें एवं कार्यक्रम आयोजित किए गए। लखनऊ से वर्चुअल संबोधन मा० मुख्यमंत्री जी ने आज लोक भवन, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के सभी उचित दर विक्रेताओं को बड़ी सौगात दी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में आज उचित दर विक्रेताओं के हित में प्रदेश सरकार की ऐतिहासिक पहल के अवसर पर विशेष बैठकें एवं कार्यक्रम आयोजित किए गए। लखनऊ से वर्चुअल संबोधन मा० मुख्यमंत्री जी ने आज लोक भवन, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के सभी उचित दर विक्रेताओं को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री जी ने कोटेदारों का लाभांश ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किए जाने की घोषणा की। इसके साथ ही "सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी" के अंतर्गत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का भी शुभारंभ किया गया। बलरामपुर की सभी तहसीलों में हुआ आयोजन इसी क्रम में जनपद बलरामपुर की सभी तहसीलों में कार्यक्रम आयोजित हुए। यहां उचित दर विक्रेताओं ने मा० मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम एवं वर्चुअल संबोधन को सुना। हमने उस समय कहा था कि Single Doorstep होगा। FCI के गोदाम से सीधे Fair Price Shop तक Single Delivery के माध्यम से राशन पहुंचाने का काम करेंगे। सरकार और उचित मूल्य विक्रेता के बीच कोई Barrier या Mediator नहीं रहेगा। राशन सीधे पहुंचाने की कार्रवाई शुरू हुई। Transparency लाई गई। इसका परिणाम है कि उचित मूल्य विक्रेताओं का सम्मान बढ़ा है। बलरामपुर में रही अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति बलरामपुर में आयोजित कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी बलरामपुर श्री मनोज कुमार सरोज जी, जिला पूर्ति अधिकारी श्री कुमार निर्मलेंदु जी, सप्लाई इंस्पेक्टर श्री वीरेंद्र कुमार जी सहित सम्मानित अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कोटेदार बंधु उपस्थित रहे।
'अन्नपूर्णा भवन' के रूप में विकसित होंगी दुकानें माननीय मुख्यमंत्री जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि उचित मूल्य विक्रेताओं की दुकानों को 'अन्नपूर्णा भवन' के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस वर्ष हमने ₹500 करोड़ केवल इसी के लिए रखा है। वहां दुकान भी बनेगी और एक Warehouse भी होगा। उन्होंने कहा, _"प्रदेश का Perception ठीक हो, उचित मूल्य विक्रेताओं के बारे में लोगों की धारणा ठीक हो, इसी उद्देश्य से वर्ष 2017 में हमने e-PoS मशीनें लगानी प्रारंभ की थीं।
कोटेदारों में खुशी की लहर कोटेदार बंधुओं के हित में लिया गया यह निर्णय उनके उज्ज्वल भविष्य और सम्मानजनक जीवन की दिशा में एक नई उम्मीद है। लाभांश बढ़ने और 'अन्नपूर्णा भवन' योजना से कोटेदारों में खुशी का माहौल है।
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’
