Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: किसानों की मांगों को लेकर बड़ा आंदोलन, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन का ऐलान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Yadav(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 17/08/2026 01:03:51 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Deepak Yadav(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 17/08/2026 01:03:51 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा के ग्राम इमलियाका में आज किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता बाबा भुक्कड़ ने की, जबकि संचालन मा. दिनेश नागर ने किया। इ दौरान ग्राम

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा के ग्राम इमलियाका में आज किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता बाबा भुक्कड़ ने की, जबकि संचालन मा. दिनेश नागर ने किया। इ दौरान ग्राम इमलियाका निवासी अंकुर नागर को किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा का जिला महासचिव, गौतमबुद्ध नगर नियुक्त किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास प्रधान ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर के किसानों के लिए नया भूमि अधिग्रहण कानून लागू किया जाए, किसानों को उनका 10 प्रतिशत विकसित भूखंड दिया जाए तथा बैकलीज से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाए।

राष्ट्रीय संरक्षक विनय तालान ने कहा कि जिन किसानों की जमीन प्राधिकरणों द्वारा अधिग्रहित की गई है, उनके लिए आईडी के आधार पर टोल टैक्स में छूट दी जानी चाहिए।
राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेश भाटी ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर के किसानों के बच्चों के रोजगार के लिए जिले के सभी संस्थानों एवं कंपनियों में रोजगार का कोटा निर्धारित किया जाए।
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लोकेश भाटी एवं प्रदेश महासचिव राजकुमार रूपवास ने किसानों के बच्चों के लिए स्कूल-कॉलेजों में प्रवेश एवं कम फीस का कोटा निर्धारित करने तथा चिकित्सा संस्थानों में किसानों को 50 प्रतिशत की छूट देने की मांग रखी।

संगठन ने स्पष्ट किया कि किसानों की इन मांगों को लेकर जल्द ही गौतमबुद्ध नगर कलेक्ट्रेट पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर लोकेश भाटी, योगेंद्र मावी, विनोद मलिक, संजय कसाना, मनीष नागर, भारत नागर, आशु अट्टा, रवि नागर, पुनीत नागर, यतेंद्र नागर, जगत बीडीसी, सत्ते नागर, श्यामवीर भाटी, राजेंद्र भाटी, बंटी, उदयवीर मलिक, श्याम देव, प्रमोद मलिक, मनोज, राम सिंह नागर, सुमित, गौरव, भूपेंद्र शर्मा, शंटी सहित। 

Related News

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर

छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ मेला ग्राउंड के सुलभ शौचालय में मनमानी वसूली के आरोप, MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचने की शिकायत

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’

 उत्तर प्रदेश: खुर्जा में बॉलीवुड गायक अगम कुमार निगम का भव्य स्वागत, भाजपा नेता मुकेश मासूम के जनसेवा कार्यों की सराहना


Featured News