-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: महराजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 101 खोए मोबाइल बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सर्विलांस सेल ने तकनीक आधारित पुलिसिंग के जरिए सीईआईआर पोर्टल की मदद से 101 खोए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 26 लाख रुपये है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सर्विलांस सेल ने तकनीक आधारित पुलिसिंग के जरिए सीईआईआर पोर्टल की मदद से 101 खोए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 26 लाख रुपये है। पुलिस ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। मोबाइल फोन वापस मिलने पर स्वामियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार जताया। पुलिस के अनुसार, खोए मोबाइलों की शिकायतों के आधार पर उनके आईएमईआई नंबर को सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज कर तकनीकी माध्यम से निगरानी की गई। सर्विलांस सेल की टीम ने लगातार प्रयास करते हुए मोबाइलों को बरामद किया। पांच माह में 518 मोबाइल बरामद महराजगंज पुलिस के अनुसार, पिछले पांच माह में कुल 518 खोए मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1.51 करोड़ रुपये है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रही तकनीक आधारित पुलिसिंग के तहत सर्विलांस सेल द्वारा लगातार खोए मोबाइल फोन की तलाश की जा रही है। आधुनिक तकनीक, सतर्क निगरानी और टीमवर्क के जरिए पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है।जनविश्वास मजबूत करने में अहम पह पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, खोए मोबाइल फोन की बरामदगी से न केवल लोगों को उनकी संपत्ति वापस मिल रही है, बल्कि पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास भी मजबूत हो रहा है। पुलिस का कहना है कि जनसुरक्षा और जनविश्वास की दिशा में तकनीक का प्रभावी इस्तेमाल आगे भी जारी रहेगा। पांच माह में 1.51 करोड़ रुपये मूल्य के 518 मोबाइल की बरामदगी महराजगंज पुलिस की तकनीक आधारित कार्यप्रणाली की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’
