Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर पहल, स्वयं सहायता समूहों ने भेंट किए राष्ट्रीय ध्वज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 13/08/2026 12:02:36 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 13/08/2026 12:02:36 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत स्वंय सहायता समूह के द्वारा निर्मित राष्ट्रीय ध्वज को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद को भेंट किया गया तथा समस्त विभागो ए

विस्तार

उत्तर प्रदेश: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत स्वंय सहायता समूह के द्वारा निर्मित राष्ट्रीय ध्वज को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद को भेंट किया गया तथा समस्त विभागो एवं विकास खण्डो में राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया गया। हर घर तिरंगा अभियान पर सभी से अपने अपने घरो पर झण्डा फहराने की अपील की गयी।  इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय भावना को और अधिक मजबूत करने का जन-अभियान है।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं निर्धारित स्थानों पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराएं। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा लोगों को तिरंगे के सम्मान एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप ध्वजारोहण के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं गांव-गांव तक शासन की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी अभियानों को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भी उनकी सक्रिय भागीदारी से राष्ट्रभक्ति का संदेश प्रत्येक परिवार तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा, जागरूकता कार्यक्रम एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को अभियान से जोड़ा जाए। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रतिनिधियों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का संकल्प लिया। साथ ही आमजन से अपील की गई कि स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाते हुए अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और देश की एकता एवं अखंडता का संदेश दें। 

Related News

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर

छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ मेला ग्राउंड के सुलभ शौचालय में मनमानी वसूली के आरोप, MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचने की शिकायत

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’

 उत्तर प्रदेश: खुर्जा में बॉलीवुड गायक अगम कुमार निगम का भव्य स्वागत, भाजपा नेता मुकेश मासूम के जनसेवा कार्यों की सराहना


Featured News