-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज में देशभक्ति के रंग में मना स्वतंत्रता दिवस, NCC परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज, मुरादाबाद में आज 79वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज, मुरादाबाद में आज 79वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। राष्ट्रध्वज के सम्मान में उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान के साथ देश के प्रति अपनी निष्ठा एवं सम्मान व्यक्त किया। समारोह में विद्यालय के प्रबंधक श्री अमित कोठीवाल, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य श्री ओमकार शरण अग्रवाल एवं श्री अभिषेक कोठीवाल तथा प्राचार्य श्री नन्हे सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य श्री नन्हे सिंह ने की तथा कार्यक्रम का प्रभावी एवं सुव्यवस्थित संचालन श्री जगदीश चंद्र द्वारा किया गया। इसके उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गानों पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का संचार कर दिया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने भाषण एवं कविताओं के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रप्रेम को याद किया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी श्री विशाल वर्मा ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कविता का भावपूर्ण पाठ प्रस्तुत किया, जिसने पूरे विद्यालय परिसर के वातावरण को राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना से भर दिया। उनकी प्रस्तुति को उपस्थितजनों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष रूप से आकर्षक देशभक्ति सेल्फी पॉइंट भी तैयार किया गया। यह सेल्फी पॉइंट छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय कर्मचारियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। सभी ने उत्साहपूर्वक देशभक्ति सेल्फी लेकर स्वतंत्रता दिवस की यादों को संजोया। इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के कक्षा 9-C के छात्र नैतिक गुप्ता एवं आर्यन शर्मा ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। दोनों छात्रों ने पूरे उत्साह एवं जिम्मेदारी के साथ कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सहयोग किया, जिसके लिए विद्यालय परिवार ने उनकी सराहना की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य श्री नन्हे सिंह ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, शिक्षा, संस्कार एवं राष्ट्रसेवा को अपने जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। प्रबंधक श्री अमित कोठीवाल ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने तथा देश की उन्नति में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। श्री ओमकार शरण अग्रवाल एवं श्री अभिषेक कोठीवाल ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह, डॉ. विजेंद्र सिंह, अभिषेक गुप्ता, उपासना गुप्ता, मंजू सिंह, गीता यादव, राजीव कुमार सिंह, अजय कुमार, अजरा सिद्दीकी, कुशाग्र राज, नवनीत सिंह, मीनाक्षी शर्मा, नीलन सागर, नमिता मिश्रा, मोहित कुमार, अनु पटेल, श्री फरजीन आलम एवं चंचल श्रीवास्तव सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पूरे समारोह के दौरान विद्यालय परिसर “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के जयघोष से गूंजता रहा। NCC की शानदार परेड, देशभक्ति गानों पर विद्यार्थियों का मनमोहक नृत्य, भाषणों, कविताओं एवं सेल्फी पॉइंट ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता, शांति एवं प्रगति के लिए संकल्प लिया।
समारोह का प्रमुख आकर्षण विद्यालय के NCC कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत शानदार एवं अनुशासित परेड एवं मार्च-पास्ट रहा। NCC कैडेट्स ने पूरे जोश, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ कदमताल करते हुए सभी उपस्थितजनों को प्रभावित किया।
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’
