-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: हरियाली तीज पर मातृशक्ति का सम्मान, पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बांटे उपहार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आज हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट ने मुरादाबाद नगर की अंबेडकर कॉलोनी, हिमगिरी में वंचित समाज की बहनों को उपहार भेंट कर हरियाली तीज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आज हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट ने मुरादाबाद नगर की अंबेडकर कॉलोनी, हिमगिरी में वंचित समाज की बहनों को उपहार भेंट कर हरियाली तीज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर मनोज गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि हरियाली तीज खुशहाली, प्रेम, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक पावन पर्व है। यह पर्व हमारी माताओं एवं बहनों के जीवन में विशेष महत्व रखता है और भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं को सहेजने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। मजबूत एवं संवेदनशील सरकार के प्रयासों से आज प्रदेश की माताएं-बहनें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं और उन्हें निरंतर नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
उन्होंने सभी से आह्वान किया कि दीपावली तक आने वाले सभी पर्वों को आपसी प्रेम, भाईचारे, उमंग और उल्लास के साथ मिल-जुलकर मनाएं तथा समाज में एकता, सामाजिक समरसता और सौहार्द की भावना को और मजबूत करें।
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’
