-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में ‘हर घर तिरंगा’ के तहत निकली तिरंगा रैली, छात्राओं ने दिया देशभक्ति का संदेश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: संत कबीर नगर 13 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)। मा0 सदस्य, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग श्रीमती जनक नंदिनी जी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत आज जिला प्रोबेशन अधिकारी के मार्गदर्शन में कस्तूरबा गांधी आ
विस्तार
उत्तर प्रदेश: संत कबीर नगर 13 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)। मा0 सदस्य, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग श्रीमती जनक नंदिनी जी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत आज जिला प्रोबेशन अधिकारी के मार्गदर्शन में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खलीलाबाद में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती जनक नंदनी जी द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारे स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को गर्व के साथ अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराना चाहिए। इस अवसर पर छात्राओं को फ्लैग कोड आफ इंडिया 2002 के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में देश भक्ति गीत, नारे, तिरंगा रैली का आयोजन भी किया गया जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की कर्मचारी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या, समस्त शिक्षकों के साथ छात्राएं आदि उपस्थित रहीं।
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’
