-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: तरबगंज थाने से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, पुलिसकर्मियों ने दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तरबगंज थाना परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक के नेतृत्व में निकाली गई। तिरंगा यात्रा में थाना पुलिस
विस्तार
उत्तर प्रदेश: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तरबगंज थाना परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक के नेतृत्व में निकाली गई। तिरंगा यात्रा में थाना पुलिस के अधिकारी एवं जवान हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ शामिल हुए। यात्रा के दौरान राष्ट्रभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा और लोगों से अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रध्वज के सम्मान का संदेश दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत करना है। तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है, जिसका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है।
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’
