-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में IBA की भव्य तिरंगा यात्रा, 300 से अधिक उद्यमी और कर्मचारी हुए शामिल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्र इकोटेक-3 में इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतम बुद्ध नगर की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्र इकोटेक-3 में इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतम बुद्ध नगर की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत इस यात्रा में 300 से अधिक उद्यमियों, कर्मचारियों, श्रमिकों, स्टाफ, मीडिया प्रतिनिधियों और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान पूरा औद्योगिक क्षेत्र भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा। यह तिरंगा यात्रा जेके इंडस्ट्रीज, प्लॉट संख्या-376, उद्योग केंद्र-2, इकोटेक-3 से शुरू हुई और औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण करते हुए घंटा चौक, सूरजपुर तक पहुंची। यात्रा का शुभारंभ भाजपा गौतम बुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने राष्ट्रध्वज दिखाकर किया। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए और देशभक्ति के गीतों एवं नारों के बीच राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। यात्रा के दौरान भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए संकल्प भी लिया। आयोजन के दौरान ‘जय हिंद’, ‘वंदे मातरम्’, ‘भारत माता की जय’ और ‘वीर शहीद अमर रहें’ जैसे नारों से वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा। तिरंगा आस्था और गौरव का प्रतीक IBA के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने कहा कि तिरंगा देश के करोड़ों लोगों की आस्था, आत्मसम्मान, बलिदान और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और आत्मसम्मान का पर्व है। उन्होंने लोगों से अपने घरों, प्रतिष्ठानों और उद्योगों पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस को उत्साह और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाने की अपील की। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि तिरंगा राष्ट्रीय अस्मिता और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत की यह तिरंगा यात्रा इस बात का संदेश देती है कि उद्यमी वर्ग आर्थिक विकास के साथ राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय एकता में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जेके इंडस्ट्रीज परिवार का जताया आभार IBA की ओर से उपाध्यक्ष नरेश चौहान और जेके इंडस्ट्रीज परिवार का विशेष आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों के अनुसार, यात्रा के शुभारंभ स्थल पर प्रतिभागियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं और जलपान की व्यवस्था की गई। IBA अध्यक्ष ने नरेश चौहान के सामाजिक योगदान और सहयोग की सराहना की। पुलिस प्रशासन का रहा सहयोग तिरंगा यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। एसीपी-3 सेंट्रल राजू कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी इकोटेक-3 रणजीत सिंह, उद्योग विहार चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार सहित पुलिस बल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने व्यवस्था संभाली। कार्यक्रम में IBA अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय, उपाध्यक्ष नरेश चौहान, महासचिव सुनील दत्त शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेश खन्ना, उपाध्यक्ष डॉ. खुशबू सिंह, कार्यकारी सदस्य हर्ष तोमर, संजय पांचाल, ललित सिंघल सहित 300 से अधिक उद्यमी, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रहित, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। तिरंगा यात्रा ने औद्योगिक क्षेत्र में देशभक्ति और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’
