Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत कुमार मिश्रा बीएसपी से निष्कासित, अनुशासनहीनता का आरोप

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Fulchand Malviya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 14/08/2026 04:17:34 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 14/08/2026 04:17:34 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  लखनऊ बहुजन समाज पार्टी ने संगठन के अनुशासन और पार्टी की नीतियों को सर्वोपरि रखते हुए एक बड़ा राजनीतिक फैसला लिया है बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती जी के

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  लखनऊ बहुजन समाज पार्टी ने संगठन के अनुशासन और पार्टी की नीतियों को सर्वोपरि रखते हुए एक बड़ा राजनीतिक फैसला लिया है बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती जी के स्पष्ट निर्देशों के तहत यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री अनंत कुमार मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के कारण तत्काल प्रभाव से बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है बीएसपी के केंद्रीय कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस बयान में स्पष्ट किया गया है कि अनंत कुमार मिश्रा लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे और संगठन के अनुशासन का उल्लंघन कर रहे थे पार्टी हाईकमान ने इस अनुशासनहीनता को अत्यंत गंभीरता से लिया और संगठन की मर्यादा तथा अखंडता बनाए रखने के लिए उन्हें पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय लिया। 


बीएसपी केंद्रीय कार्यालय ने अपने बयान में यह भी दोहराया है कि बहुजन समाज पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है संगठन में किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता, पार्टी विरोधी रवैया या नीतियों के खिलाफ आचरण को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जो भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता पार्टी हित के विपरीत कार्य करेगा, उसके खिलाफ इसी प्रकार कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी यह निष्कासन आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। 
 

Related News

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर

छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ मेला ग्राउंड के सुलभ शौचालय में मनमानी वसूली के आरोप, MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचने की शिकायत

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’

 उत्तर प्रदेश: खुर्जा में बॉलीवुड गायक अगम कुमार निगम का भव्य स्वागत, भाजपा नेता मुकेश मासूम के जनसेवा कार्यों की सराहना


Featured News