-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में स्वतंत्रता दिवस से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, बूंदी लड्डू के 4 नमूने लिए
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आगामी स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाकर कुल-04 नमूना संग्रहित किया गया, जिसमें भड़सर शहाबुद्दीनपुर
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आगामी स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाकर कुल-04 नमूना संग्रहित किया गया, जिसमें भड़सर शहाबुद्दीनपुर, बिरनो गाजीपुर स्थित पप्पू कुमार के प्रतिष्ठान से बूॅदी लड्डू का 01 नमूना संग्रह किया गया, दुल्लहपुर (चौहान मार्केट) गाजीपुर स्थित बुल्लु यादव के प्रतिष्ठान से बूॅदी लड्डू का 01 नमूना संग्रह किया गया, जमानिया मोड, गाजीपुर स्थित कन्हैया गुप्ता के प्रतिष्ठान से बूॅदी लड्डू का 01 नमूना संग्रह किया गया, शादियाबाद मोड, नन्दगंज गाजीपुर स्थित संदीप प्रजापति के प्रतिष्ठान मेसर्स-गायत्री स्वीट हाउस से बूॅदी लड्डू का 01 नमूना संग्रह किया गया, संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। नमूना संग्रह की कार्यवाहीएवं नरेन्द्र प्रताप सिंह मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुलाबचन्द गुप्त, बिपिन कुमार गिरि, धनन्जय सिंह, अरविन्द्र प्रजापति, पंकज कुमार कन्नौजिया एवं अमर नाथ की टीम द्वारा की गयी।
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’
