-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बरेली के मीरगंज में 8 साल के बच्चे से कुकर्म, गांव के युवक पर FIR दर्ज
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव का ही एक युवक बच्चे को फुसलाकर अपने घर ले गया और वहां उसके साथ गलत काम किया। घटना के समय बच्चे के पिता बाजार गए हुए थे।पीड़ित बच्चे के पिता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, उनका 8 साल का बेटा मोहल्ले में घूम रहा था। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला आकाश (पुत्र मोहनलाल) उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। आरोप है कि वहां उसने बच्चे के साथ कुकर्म किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्चे के पिता बाजार से घर लौटे। बच्चे को शारीरिक परेशानी और दर्द होने पर मां ने पूरी घटना की जानकारी पिता को दी। इसके बाद परिजन बच्चे को लेकर तुरंत मीरगंज थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मीरगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी आकाश के खिलाफ संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मीरगंज इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि पीड़ित बच्चे को चिकित्सकीय जांच (मेडिकल परीक्षण) के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’
