Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: खुर्जा में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ काव्य संध्या का हुआ आयोजन

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Jay Prakash Sharma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 17/08/2026 12:53:48 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Jay Prakash Sharma ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 17/08/2026 12:53:48 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: खुर्जा साहित्यकार संगम संस्था, खुर्जा की ओर से 16 अगस्त को श्री नारायण समाचार पत्रालय में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ काव्य संध्या का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: खुर्जा साहित्यकार संगम संस्था, खुर्जा की ओर से 16 अगस्त को श्री नारायण समाचार पत्रालय में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ काव्य संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा एवं सचिव डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ‘विद्या-सागर’ ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद मां सरस्वती की वंदना के साथ काव्य गोष्ठी का विधिवत शुभारंभ हुआ। काव्य संध्या में साहित्यकारों ने देशभक्ति, शहीदों के बलिदान, राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता और भारतीय संस्कृति से जुड़ी कविताओं का पाठ किया। जय प्रकाश शर्मा ने शहीदों को नमन करते हुए देशभक्ति की कविता प्रस्तुत की। मदनेश शर्मा ने स्वतंत्रता संग्राम में वीरों के बलिदान को अपनी रचना के माध्यम से याद किया।

डॉ. रेखा चौधरी ने गांव, प्रकृति और पीपल-बड़ के महत्व को दर्शाती कविता प्रस्तुत की। वहीं डॉ. साधना अग्रवाल ने जाति, धर्म और वर्ग की विविधता के बावजूद देश के लिए एकजुट रहने का संदेश दिया। डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ‘विद्या-सागर’ ने भारत की धरती और आसमान की विशेषता का वर्णन करते हुए राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत रचना प्रस्तुत की। उन्होंने तीज पर्व से संबंधित कविता भी सुनाई। वेद प्रकाश गौतम ने स्वतंत्रता दिवस को हंसी-खुशी और उत्साह के साथ मनाने का संदेश देती कविता सुनाई। संस्था अध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा ने अपनी माटी और मातृभूमि के प्रति प्रेम को अभिव्यक्त करते हुए कविता प्रस्तुत की। रचनाओं पर उपस्थित साहित्यकारों और श्रोताओं ने तालियों से कवियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ‘विद्या-सागर’, जय प्रकाश शर्मा, डॉ. साधना अग्रवाल, दुष्यंत कुमार, मनीष गुप्ता, श्रीचंद गुप्ता, मदनेश शर्मा, प्रेम कुमार शर्मा, डॉ. रेखा चौधरी एवं वेद प्रकाश गौतम सहित कई साहित्यकार एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। काव्य संध्या में शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रप्रेम और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर

छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ मेला ग्राउंड के सुलभ शौचालय में मनमानी वसूली के आरोप, MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचने की शिकायत

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’

 उत्तर प्रदेश: खुर्जा में बॉलीवुड गायक अगम कुमार निगम का भव्य स्वागत, भाजपा नेता मुकेश मासूम के जनसेवा कार्यों की सराहना


Featured News