Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली के मीरगंज में बिजली की आंख-मिचौली से उपभोक्ता परेशान, SDO का CUG नंबर भी नहीं उठा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 14/08/2026 01:01:12 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 14/08/2026 01:01:12 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली जिले के मीरगंज क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही ट्रिपिंग के कारण लोगों को उमस और गर्मी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली जिले के मीरगंज क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही ट्रिपिंग के कारण लोगों को उमस और गर्मी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि करीब 10 मिनट तक बिजली सुचारू रहने के बाद अचानक सप्लाई बंद हो जाती है। कुछ देर बाद बिजली आती है और फिर दोबारा ट्रिपिंग शुरू हो जाती है। दिनभर बिजली की इस आंख-मिचौली से घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। 

बिजली कटौती के कारण पानी की मोटर नहीं चल पा रही है, जबकि पंखे और कूलर बंद होने से लोगों को गर्मी और उमस में परेशान होना पड़ रहा है। वहीं बिजली पर निर्भर दुकानदारों और अन्य कारोबारियों का काम भी प्रभावित हो रहा है। बार-बार बिजली आने-जाने से लोगों को बिजली उपकरणों के खराब होने की भी आशंका बनी हुई है। स्थानीय निवासी यशपाल सिंह, रूपपाल सिंह, सतेंद्र सिंह और रामेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि लगातार ट्रिपिंग के कारण जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। उनका कहना है कि समस्या कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है। लोगों ने बिजली विभाग से ट्रिपिंग की समस्या के कारणों की जांच कराकर आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

शिकायत करना भी बना परेशानी

उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली समस्या की जानकारी देने और शिकायत दर्ज कराने के लिए उन्होंने एसडीओ महेंद्र सिंह के CUG नंबर पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इससे क्षेत्र के लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।लोगों का कहना है कि लगातार बिजली की समस्या के बीच यदि जिम्मेदार अधिकारी से संपर्क ही नहीं हो पाए तो शिकायतों का समाधान कैसे होगा। क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है। इस संबंध में एसडीओ महेंद्र सिंह से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

Related News

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर

छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ मेला ग्राउंड के सुलभ शौचालय में मनमानी वसूली के आरोप, MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचने की शिकायत

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’

 उत्तर प्रदेश: खुर्जा में बॉलीवुड गायक अगम कुमार निगम का भव्य स्वागत, भाजपा नेता मुकेश मासूम के जनसेवा कार्यों की सराहना


Featured News