Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में टीशू पेपर की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा, 167.710 किलो गांजा बरामद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 14/08/2026 04:12:24 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 14/08/2026 04:12:24 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर पुलिस का बड़ा प्रहार: टीशू पेपर की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा, उड़ीसा से पंजाब जा रही 167.710 किग्रा अवैध गांजे की खेप पकड़ी, 02 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, अनुमानित कीमत करीब 50 लाख अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन, गोरखपुर श्री राम कुमार के निर्देशन, पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती श्री संजीव त्यागी तथा पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर पुलिस का बड़ा प्रहार: टीशू पेपर की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा, उड़ीसा से पंजाब जा रही 167.710 किग्रा अवैध गांजे की खेप पकड़ी, 02 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, अनुमानित कीमत करीब 50 लाख अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन, गोरखपुर श्री राम कुमार के निर्देशन, पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती श्री संजीव त्यागी तथा पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं क्रय-विक्रय की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्री प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद श्री जय प्रकाश दुबे, एसओजी प्रभारी उ0नि0 श्री रजनीश राय व सर्विलांस सेल प्रभारी निरीक्षक श्री अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 13.08.2026 को अवैध गांजा के साथ 02 अभियुक्तो को एन0एच0 27 मगहर पुलिस चौकी के पास से गिरफ्तार किया गया है ।
गिरफ्तार व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 746/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में 02 अभियुक्तगण के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण 1. चंचल सिंह पुत्र टरसेम सिंह निवासी गली नम्बर 2140 आदर्श नगर थाना- 07 न0 डिविजन जनपद लुधियाना (पंजाब) । (शिक्षा-अनपढ़, पेशा- मजदूर) 2. राहुल पुत्र उमेश कुमार निवासी मकान न0 163 गली न0 03 बाबा जिवन सिंह नगर, बस्ती जोधेवाल थाना वर्धमान न0- 07 जनपद लुधियाना (पंजाब) । (शिक्षा-8वीं, पेशा- ड्राईवर)  उपरोक्त अभियुक्तगण का प्राथमिक स्तर पर अभी कोई आपराधिक इतिहास प्राप्त नही हुआ है, सम्बन्धित जनपदों से समन्वय स्थापित कर अन्य जानकारी प्राप्त की जा रही है । बरामदगी- 167.710 किलोग्राम अवैध गांजा । घटना मे प्रयुक्त 01 अदद अशोका लिलैंड डीसीएम । 03 अदद मोबाइल । 01 अदद पर्स ।
05 अदद डीएल ।    01 अदद एटीएम कार्ड । 01 अदद पैन कार्ड । 500 रु0 नकद ।
घटना एवं पूछताछ का विवरण-

दिनांक 12.08.2026 की रात्रि को पुलिस चौकी मगहर के पास एनएच-27 पर गोरखपुर की ओर से आने वाले छोटे-बड़े वाहनों की चेकिंग की जा रही थी । इसी दौरान एक अशोका लीलैण्ड डीसीएम वाहन को टॉर्च की रोशनी का संकेत देकर हमराही पुलिस बल की सहायता से रोककर चेक किया गया । वाहन में चालक सहित दो व्यक्ति सवार मिले । पूछताछ में चालक ने अपना नाम चंचल सिंह तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम राहुल बताया । प्रारम्भिक पूछताछ में दोनों ने वाहन में टीशू पेपर लदा होना बताया । कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि टीशू पेपर के बंडलों के बीच 07 बोरियों में गांजा छिपाकर उड़ीसा से पंजाब ले जा रहे है । बताए कि वे काफी समय से अवैध गांजा के व्यापार में संलिप्त हैं । उड़ीसा में कुछ व्यक्तियों के संपर्क में रहकर गांजा प्राप्त करते हैं तथा उसे डीसीएम वाहन में टीशू पेपर के बंडलों के बीच छिपाकर पंजाब ले जाते हैं । वहां ग्राहकों की तलाश कर गांजा अच्छे दामों पर बेचते हैं, जिससे प्राप्त धनराशि से अपना जीवन-यापन करते हैं । अभियुक्तों ने बताया कि बरामद गांजा भी उड़ीसा से पंजाब ले जा रहे थे । श्रावण माह में प्रयागराज की ओर कांवड़ियों की अधिक आवाजाही तथा पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग एवं चेकिंग किए जाने के कारण उन्होंने प्रयागराज वाले मार्ग से न जाकर बनारस से गोरखपुर होते हुए पंजाब जाने का रास्ता चुना था । बरामद डीसीएम वाहन के आवश्यक कागजात प्रस्तुत न किए जाने पर उसे धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया । 

थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस टीम- प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद श्री जयप्रकाश दूबे, अपराध निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद श्री वीरेन्द्र कुमार यादव, उ0नि0 श्री धर्मनाथ यादव, उ0नि0 श्री प्रभान्शु कुमार राय, उ0नि0 श्री विनोद कुमार यादव, का0 कृष्णानन्द शाह, का0 समशेर अली, का0 प्रशान्त विक्रम सिंह, का0 विशाल कुमार सिंह, का0 अरुण कुमार, का0 जितेन्द्र यादव, का0 संतोष यादव ।
एसओजी टीम- एसओजी प्रभारी श्री रजनीश राय, हे0का0 अनूप कुमार राय, हे0का0 विवेक कुमार राय, का0 दीपक सिंह, का0 सर्वेश मिश्रा, का0 अभिषेक सिंह, का0 विवेक मिश्रा, का0 शुभम कुमार । सर्विलांस सेल- प्रभारी सर्विलांस सेल प्रभारी श्री अजय कुमार सिंह, हे0का0 विनोद कुमार सिंह, का0 ज्ञान सिंह, का0 अमरजीत मौर्य, का0 नितीश कुमार, का0 पीयूष कुमार गुप्ता ।  पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली थाना कोतवाली खलीलाबाद, एसओजी टीम एवं सर्विलांस सेल पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 25000 रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है ।

Related News

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर

छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ मेला ग्राउंड के सुलभ शौचालय में मनमानी वसूली के आरोप, MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचने की शिकायत

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’

 उत्तर प्रदेश: खुर्जा में बॉलीवुड गायक अगम कुमार निगम का भव्य स्वागत, भाजपा नेता मुकेश मासूम के जनसेवा कार्यों की सराहना


Featured News