Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: घोड़ी-बछेड़ा में शहीद किसानों की 18वीं पुण्यतिथि पर कैंडल मार्च, 2 सितंबर को प्राधिकरण घेराव का ऐलान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pankaj Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 14/08/2026 12:54:37 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Pankaj Kumar ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 14/08/2026 12:54:37 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा स्थित घोड़ी-बछेड़ा गांव में शहीद किसानों की 18वीं पुण्यतिथि पर किसानों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा स्थित घोड़ी-बछेड़ा गांव में शहीद किसानों की 18वीं पुण्यतिथि पर किसानों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। 13 अगस्त 2008 को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसान आंदोलन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में छह किसानों की मौत हुई थी। उनकी पुण्यतिथि पर शेष 4 प्रतिशत प्लॉट से वंचित किसानों ने कैंडल मार्च निकालकर अपने शहीद किसान साथियों को याद किया। कैंडल मार्च में किसानों के साथ बड़ी संख्या में युवाओं ने भी हिस्सा लिया। युवा किसानों ने कहा कि वे अपने शहीदों के बलिदान को भूले नहीं हैं और उनके अधिकारों की लड़ाई को लोकतांत्रिक तरीके से आगे भी जारी रखेंगे। किसानों ने कहा कि 18 साल बीत जाने के बावजूद शेष 4 प्रतिशत प्लॉट का मुद्दा अभी तक पूरी तरह हल नहीं हुआ है। किसानों का दावा है कि इस समस्या से करीब एक लाख लोग प्रभावित हैं।

कैंडल मार्च के बाद किसानों की एक बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि आगामी 2 सितंबर को किसान शहीद पार्क, घोड़ी-बछेड़ा से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। किसानों के अनुसार, इस मार्च में हजारों किसान शामिल होंगे और शेष 4 प्रतिशत प्लॉट से वंचित प्रभावित किसान बड़ी संख्या में अपनी मांगों को लेकर प्राधिकरण पहुंचेंगे। किसानों ने कहा कि 13 अगस्त 2008 को शहीद हुए किसानों का बलिदान उनके लिए संघर्ष की प्रेरणा है। उनका कहना है कि जब तक प्रभावित किसानों को उनका अधिकार नहीं मिल जाता, तब तक उनकी आवाज लोकतांत्रिक तरीके से उठती रहेगी। किसान संगठनों और प्रभावित किसानों ने सभी साथियों से 2 सितंबर के प्रस्तावित मार्च में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। किसानों का कहना है कि उनका आंदोलन किसी टकराव के बजाय लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को मजबूती से रखने के लिए जारी रहेगा।

Related News

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर

छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ मेला ग्राउंड के सुलभ शौचालय में मनमानी वसूली के आरोप, MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचने की शिकायत

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’

 उत्तर प्रदेश: खुर्जा में बॉलीवुड गायक अगम कुमार निगम का भव्य स्वागत, भाजपा नेता मुकेश मासूम के जनसेवा कार्यों की सराहना


Featured News