Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर बाइक रैली, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 13/08/2026 11:28:23 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 13/08/2026 11:28:23 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: 15 अगस्त, 2026 को मनाए जाने वाले 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जनपद में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दिनांक 12 अगस्त, 2026 को प्रातः मेें बाइक रैली का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: 15 अगस्त, 2026 को मनाए जाने वाले 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जनपद में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दिनांक 12 अगस्त, 2026 को प्रातः मेें बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में जनपद के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य संबंधित लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बाइक रैली का शुभारंभ विकास भवन चौराहा से प्रस्थान कर रैली निर्धारित मार्ग से होते हुए सिंचाई विभाग चौराहा, कचहरी, अफीम फैक्ट्री एवं महुआबाग होते हुए मिश्र बाजार स्थित त्रिमुहानी तक पहुचे। यहां पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

माल्यार्पण कार्यक्रम के उपरांत बाइक रैली पुनः निर्धारित मार्ग से वापस रवाना होते हुए वापसी में मिश्र बाजार त्रिमुहानी से महुआबाग, अफीम फैक्ट्री, कचहरी, शास्त्री नगर, स्वामी सहजानन्द डिग्री कॉलेज होते हुए रैली विकास भवन चौराहा पर पहुंचकर संपन्न हुयी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित यह बाइक रैली नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान तथा स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश देगी। रैली के माध्यम से आमजन को स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व में उत्साहपूर्वक भागीदारी करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। 

समस्त संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों से निर्धारित समय पर विकास भवन चौराहा पहुंचकर बाइक रैली में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करने की अपेक्षा की गई है। रैली के दौरान निर्धारित मार्ग, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। जनपदवासियों से अपील है कि स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व को देशभक्ति, एकता और उत्साह के साथ मनाएं तथा हर घर तिरंगा अभियान की भावना के अनुरूप राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रदर्शित करते हुए अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करें।

Related News

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर

छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ मेला ग्राउंड के सुलभ शौचालय में मनमानी वसूली के आरोप, MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचने की शिकायत

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’

 उत्तर प्रदेश: खुर्जा में बॉलीवुड गायक अगम कुमार निगम का भव्य स्वागत, भाजपा नेता मुकेश मासूम के जनसेवा कार्यों की सराहना


Featured News