-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: लंका मैदान में ऑल इंडिया विश्वकर्मा मित्र की बैठक, 20 सितंबर को होगा विश्वकर्मा पूजा समारोह
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर शहर के ऐतिहासिक लंका मैदान में 'ऑल इंडिया विश्वकर्मा मित्र' संगठन के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर शहर के ऐतिहासिक लंका मैदान में 'ऑल इंडिया विश्वकर्मा मित्र' संगठन के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय भरत विश्वकर्मा ने की। उन्होंने गाजीपुर जिले के विश्वकर्मा समाज के साथ-साथ समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने हर वर्ग के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर प्रदान करने और आगे लाने पर विशेष जोर दिया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्वकर्मा पूजा का भव्य कार्यक्रम आगामी 20 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इस बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य लोग और समाज के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से अनिल विश्वकर्मा, सुदीप शर्मा, किशन शर्मा, पूजा विश्वकर्मा,शशिकांत विश्वकर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, अमित विश्वकर्मा, उपेंद्र विश्वकर्मा,विजय विश्वकर्मा, बलराम विश्वकर्मा, मन्नू विश्वकर्मा, जितेन्द्र विश्वकर्मा,योगेंद्र विश्वकर्मा, अर्जुन विश्वकर्मा, चंद्रभान विश्वकर्मा, इन्द्रजीत विश्वकर्मा,कन्हैया, गिरिश्चंद्र विश्वकर्मा, दिवाकर विश्वकर्मा, सुमंत विश्वकर्मा,राजकुमार शर्मा, हीरालाल शर्मा, सुरेश शर्मा, जयश्रीलाल, विनय विश्वकर्मा एवं रमेश विश्वकर्मा सहित कई सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल समापन ऑल इंडिया विश्वकर्मा मित्र के जिलाध्यक्ष श्री अंगद शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने बैठक में आए सभी अतिथियों व सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को आगामी कार्यक्रमों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’
