Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में 455 ग्राम गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार, बखिरा पुलिस की कार्रवाई

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 14/08/2026 04:19:28 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 14/08/2026 04:19:28 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बखिरा पुलिस ने एक आरोपी को 455 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बखिरा पुलिस ने एक आरोपी को 455 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में बखिरा पुलिस ने ग्राम बन्डा नाला के पास से जाबिर उर्फ जावेद पुत्र अतहर उर्फ अख्तर रजा निवासी रसूलाबाद लेडुआ महुआ, थाना बखिरा को गिरफ्तार किया।

आरोपी के कब्जे से 455 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। मामले में थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 311/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राम मिलन साहनी, हेड कांस्टेबल अमित सिंह, कांस्टेबल लवकेश यादव, कांस्टेबल शैलेन्द्र यादव और कांस्टेबल प्रमोद शर्मा शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related News

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर

छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ मेला ग्राउंड के सुलभ शौचालय में मनमानी वसूली के आरोप, MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचने की शिकायत

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’

 उत्तर प्रदेश: खुर्जा में बॉलीवुड गायक अगम कुमार निगम का भव्य स्वागत, भाजपा नेता मुकेश मासूम के जनसेवा कार्यों की सराहना


Featured News