-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बरेली के होटल में महिला से दुष्कर्म का आरोप, 15 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली में काम और रुपये दिलाने का भरोसा देकर महिला को अपने जाल में फंसाने और फिर बरेली जंक्शन के पास होटल मे बुलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी डालचंद को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली में काम और रुपये दिलाने का भरोसा देकर महिला को अपने जाल में फंसाने और फिर बरेली जंक्शन के पास होटल मे बुलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी डालचंद को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वारदात के बाद महिला को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। देर रात पुराने रोडवेज स्टैंड के पास उसकी लोकेशन मिली तो पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पीड़िता की डालचंद से पहले से जान-पहचान थी। इसी पहचान का फायदा उठाकर उसने महिला को काम दिलाने और रुपये देने का भरोसा दिया। आरोप है कि वह काम के बहाने उसे कई बार अपने साथ पंजाब भी ले गया लेकिन न तो वादे के मुताबिक रुपये दिए और न ही उसकी उम्मीद पूरी हुई। महिला लगातार अपने रुपये मांगती रही। मामले ने 26 जून को गंभीर मोड़ लिया। आरोप है कि डालचंद ने महिला को रुपये देने की बात कहकर बरेली जंक्शन के पास एक होटल में बुलाया। महिला उसके भरोसे होटल पहुंच गई। पीड़िता का आरोप है कि वहां कमरे में डालचंद ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद उसने घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता ने आखिरकार पुलिस से शिकायत करने का फैसला किया। 11 अगस्त को उसकी तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने डालचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एफआईआर होते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी। देर रात पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से डालचंद के पुराने रोडवेज स्टैंड के पास मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रात करीब 11:40 बजे घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। डालचंद मूल रूप से भमोरा के गांव मिलक मझरा का रहने वाला है, जबकि इन दिनों बारादरी क्षेत्र के संजयनगर में तीन मूर्ति के पास रह रहा था। पुलिस ने डालचंद को कोर्ट में पेश, किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’
