-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: हरिति पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, मेधावी छात्रों को ₹1.80 लाख की छात्रवृत्
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: स्थित हरिति पब्लिक स्कूल में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सौभाग्य चौधरी एवं प्रबंधक श्री नरेंद्र चौधरी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर राष्ट्रगीत के साथ किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: स्थित हरिति पब्लिक स्कूल में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सौभाग्य चौधरी एवं प्रबंधक श्री नरेंद्र चौधरी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर राष्ट्रगीत के साथ किया। ध्वजारोहण के उपरांत तिरंगे परिधानों में सजे विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। नन्हें मुन्नों की प्रस्तुतियों पर पूरा प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक बड़ी पहल की गई। विद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र चौधरी एवं प्रधानाचार्य श्री सौभाग्य चौधरी द्वारा कक्षा 10वीं के मेधावी (टॉपर्स) छात्रों को कुल 1,80,000 (एक लाख अस्सी हजार) रुपये की छात्रवृत्ति के चेक वितरित किए गए। अपने संबोधन में प्रबंधक श्री नरेंद्र चौधरी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मेधावी छात्रों को भविष्य में भी विद्यालय प्रबंधन द्वारा हर संभव सहयोग दिया जाता रहेगा कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य श्री सौभाग्य चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय का मुख्य उद्देश्य छात्रों को न केवल उत्कृष्ट शिक्षा देना है, बल्कि उन्हें भविष्य की आधुनिक और वैश्विक चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार करना है। समारोह में विद्यालय का समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’
