-
☰
उत्तर प्रदेश: प्रेस क्लब मुरादाबाद में 20वां ध्वजारोहण, महापौर ने ‘पत्रकार उषा अग्रवाल मार्ग’ नामकरण की घोषणा की
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद-प्रेस क्लब आॅफ मुरादाबाद (रजि0) द्वारा अपने मुख्य कार्यालय पत्रकार स्व0 श्रीमती उषा अग्रवाल प्रेस क्लब भवन मुरादाबाद में 20वां ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के समय क्लब के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। ध्वजारोहण क्लब के उपाध्यक्ष शिशिर कुमार गुप्ता ने किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद-प्रेस क्लब आॅफ मुरादाबाद (रजि0) द्वारा अपने मुख्य कार्यालय पत्रकार स्व0 श्रीमती उषा अग्रवाल प्रेस क्लब भवन मुरादाबाद में 20वां ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के समय क्लब के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। ध्वजारोहण क्लब के उपाध्यक्ष शिशिर कुमार गुप्ता ने किया। ध्वजारोहण के उपरान्त सभी सदस्योें व पदाधिकारियोें ने सावधान की मुद्रा में राष्ट्रगान ‘‘जन गण मन अधिनायक ....’’ मधुर स्वर में गाया उसके बाद भारत माता की जय और वंदेमात्रम के नारे लगाये।
उसके उपरान्त सभागार में गोष्ठी आयोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता क्लब के उपाध्यक्ष शिशिर कुमार गुप्ता ने की। गोष्ठी का शुभारम्भ मां सरस्वती की वंदना से हुआ। सर्वप्रथम क्लब के मीडिया प्रभारी हाजी अहसान अब्बासी ने स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनाएं देने के बाद कुछ शेर पढ़े और फिर तरन्नुम में देशभक्तिपूर्ण एक कविता सुनाई इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ पत्रकार शकील सवर हाशमी ने बताया कि किस प्रकार संघर्ष करते हुए आज हम यहां तक पहुुंचे हैं। क्लब के ही सदस्य अश्वनी कुमार माथुर ने भी शुभकामनाएं देने के साथ तीन-चार शेर पढ़े।
मुकेशानंद जी ने जो इसी क्लब के सदस्य है ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम पत्रकारों को एकता बनाये रखना आवश्यक है जैसा कि हमारे इस प्रेस क्लब में देखने को मिलता है कि सभी एक-दूसरे के सुख-दुख में भागीदार रहते हैं। सामाजिक सचिव योगेश कुमार ने अपने विचार रखते हुए बताया कि किस प्रकार हमने यह स्वतन्त्रता प्राप्त की और हमें इसे कायम रखना है। प्रचार सचिव श्रीपाल राणा ने भी इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं।
उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश के जाने-माने कवि राजीव प्रखर ने भी देशभक्तिपूर्ण कविता सुनाईं।
प्रेस क्लब के सदस्यों द्वारा जब अपनी गोष्ठी पूर्ण कर ली गयी उसी के उपरान्त निर्धारित समय पर महापौर श्री विनोद अग्रवाल सभा कक्ष में आये जोकि आज के समारोह के मुख्य अतिथि थे। मुख्य अतिथि के आने के बाद मुख्य अतिथि श्री विनोद अग्रवाल,विशिष्ट अतिथि मनोज गुप्ता एडवोकेट पूर्व महानगर अध्यक्ष भाजपा मुरादाबाद एवं शारदा केयर हेल्थ सिटी ग्रेटर नोएडा के कैैंसर की सीनियर सर्जन अनिंद्य मुखर्जी व क्लब उपाध्यक्ष शिशिर कुमार गुप्ता ने एक साथ दीपप्रज्जवलन किया। दीप प्रज्जजवलन के बाद स्वतन्त्रता दिवस समारोह एवं सम्मान कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ।
इस समारोह में शारदा केयर हेल्थ सिटी ग्रेटर नोएडा की ओर से सीनियर कैंसर सर्जन अनिंद्य मुखर्जी एवं डायरेक्टर सेल्स गौरव पांडे ने क्लब के वरिष्ठ पत्रकारों सतीश अग्रवाल एवं शकील सरवर हाशमी को मुख्य अतिथि महापौर श्री विनोद अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि श्री मनोज गुप्ता के माध्यम से सम्मान पत्र देकर सम्मानित कराया साथ ही माननीय महापौर एवं विशिष्ट अतिथि को भी शारदा हेल्थ केयर सिटी की ओर से सम्मानित किया। इस अवसर पर कवि कैप्टन (रि0) नरेन्द्र सिद्धूू को भी क्लब की ओर से एवं शारदा केयर हेल्थ सिटी की ओर से माननीय मुख्य अतिथि महापौर श्री विनोद अग्रवाल ने सम्मानित किया वहीं क्लब की ओर से क्लब का सुन्दरता से संचालन करने के लिये क्लब के सह सचिव आरएस राज को भी माननीय मुख्य अतिथि श्री विनोद अग्रवाल जी से सम्मानित कराया गया।
प्रेस क्लब आॅफ मुरादाबाद की ओर से भी माननीय महापौर श्री विनोद अग्रवाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर पटका पहनाया गया। सम्मानित होने वाले सभी महानुभावों को भी क्लब की ओर से पटका पहनाकर एवं माला अर्पण कर सम्मानित किया गया।
समारोह प्रारम्भ होने से पूर्व क्लब के पदाधिकारियों ने और कई सदस्यों के द्वारा माननीय मुख्य अतिथि श्री विनोद अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि मनोज गुप्ता एडवोकेट,शारदा केयर हेल्थ सिटी के सीनियर कैंसर सर्जन अनिंद्य मुखर्जी एवं क्लब के उपाध्यक्ष को बैज लगाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि श्री विनोद अग्रवाल ने कहा मेरा 25 वर्ष से प्रयास है कि मुरादाबाद महानगर सुन्दर बने और यहां ऐसी चीज़े उपलब्ध हों जो जनता को अपनी ओर आकर्षित करें। उन्होंने कहा कि मोदी जी का विज़न 2047 की ओर हम भी अग्रसर हैैं। उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया ने स्थिति काफी खराब कर दी है। आज जो 12 साल का बच्चा सब कुछ जान जाता है हम 50 वर्ष की उम्र तक भी नहीं जान पाये थे। युवाओं को गुमराह होने से बचना चाहिए। जंतर-मंतर पर जो कुछ भी हुआ। निश्चित रूप सेे वह दुखद है। जंतर-मंतर से यह मांग की गयी कि हमें आज़ादी चाहिए यह समझ से परे है क्यांेकि आज़ाद हुए तो हमें 80 वर्ष हो चुके हैं। उन्होंने कहा हमारा भविष्य में भी प्रयास रहेगा कि मुरादाबाद और अधिक सुन्दर हो। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कई सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों ने मुझ से लिखित अनुरोध किया है कि मैं जहां स्व0 श्रीमती उषा अग्रवाल बहन जी निवास करती थीं वहां अवंतिका कालोनी में मार्ग का नाम ‘‘पत्रकार उषा अग्रवाल मार्ग’’ निगम की ओर से सुनिश्चित करवाउं। मैं इसकी घोषणा आज ही करता हूं कि उस अवंतिका में जहां मांग की गयी है मार्ग का नाम ‘‘पत्रकार उषा अग्रवाल मार्ग’’ किया जायेगा क्योंकि वह इसकी हक़दार भी हैं। सभागार में उपस्थित सभी ने तालियां की गड़गड़ाहट से उनकी इस घोषणा का स्वागत किया और धन्यवाद किया।
महाननीय महापौर श्री विनोद अग्रवाल जी ने इस समारोह में रि0 कैप्टन नरेन्द्र सिद्धू की पुस्तक ‘‘शौर्य गाथा’’ का विमोचन भी किया। ‘‘शौर्य गाथा पुस्तक’’ में हमारे देश के वीर जवानों के बारे काफी इतिहास दिया गया है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मनोज गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि जो स्वतन्त्रता हमें प्राप्त हुई है उसको हमें निश्चित रूप से संजोकर रखना है। ऐसा न हो कि हमारे शहीदों के बलिदान से प्राप्त इस स्वतन्त्रता को विदेशी ताकतें जैसा कि उनका इरादा है अपने मंसूबों से तितर-बितर न क
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’