-
☰
No image found.
राजस्थान: राकेश शर्मा बने NUJI के राष्ट्रीय महासचिव, विधायक गोपाल शर्मा ने किया अभिनंदन
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, इंडिया (NUJI) के राष्ट्रीय महासचिव निर्वाचित होने पर वरिष्ठ पत्रकार एवं जार के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा का सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने साफा एवं दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया।
विस्तार
राजस्थान: नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, इंडिया (NUJI) के राष्ट्रीय महासचिव निर्वाचित होने पर वरिष्ठ पत्रकार एवं जार के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा का सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने साफा एवं दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया। गोपाल शर्मा ने राकेश कुमार शर्मा को बधाई देते हुए हर्ष जताया कि दो दशक बाद राष्ट्रीय संगठन में महासचिव पद पर राजस्थान को प्रतिनिधित्व मिला है। देश और राजस्थान में राष्ट्रीय संगठन के साथ जार राजस्थान को मजबूत करने और पत्रकार हितों के लिए कार्य करते रहने को कहा। इस मौके पर राकेश कुमार शर्मा ने गोपाल शर्मा को 18 सितंबर 2026 से जयपुर में होने वाले राष्ट्रीय पत्रकार अधिवेशन की जानकारी दी। अधिवेशन में यूनियन से जुड़े एक हजार पत्रकार आने एवं पत्रकार हितों के मुद्दों के बारे में बताया। इस मौके पर जार के प्रदेश संगठन मंत्री भंवर सिंह कुशवाह की ओर से संपादित बालाजी टाइम्स अखबार के बीसवें स्थापना दिवस पर भवानी मंडी झालावाड़ में आयोजित कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’
