-
☰
No image found.
राजस्थान: नागौर में जल संरक्षण का संकल्प, 284 नवनियुक्त कार्मिकों को मिली वेलकम किट
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: नागौर में रविवार को जिला परिषद सभागार में दो महत्वपूर्ण जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रातः 11 बजे जल जीवन मिशन के अंतर्गत ‘जल अर्पण दिवस’ का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ,
विस्तार
राजस्थान: नागौर में रविवार को जिला परिषद सभागार में दो महत्वपूर्ण जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रातः 11 बजे जल जीवन मिशन के अंतर्गत ‘जल अर्पण दिवस’ का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ, जबकि दोपहर 3 बजे अलवर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का जिला स्तरीय कार्यक्रम के रूप में सीधा प्रसारण किया गया। दोनों कार्यक्रमों में राज्य स्तरीय कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण किया गया तथा बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं संबंधित लाभार्थी उपस्थित रहे। जल जीवन मिशन के अंतर्गत ‘जल अर्पण दिवस’ पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक नल से जल पहुंचाने, गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने तथा जल संरक्षण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने के प्रयासों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने ग्राम सिनोद की ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के अध्यक्ष एवं प्रशासक सुखपाल जाजड़ा को ‘जल अर्पण प्रमाण-पत्र’ प्रदान किया। इसके बाद उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जल शपथ दिलाई गई। शपथ के माध्यम से जल संरक्षण, संवर्धन एवं जल के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। अधिकारियों ने बताया कि जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। साथ ही जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग के लिए आमजन की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया गया। दोपहर को अलवर के विजय नगर ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्रदेश के सभी जिलों में सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने संपूर्ण राज्य के नवचयनित युवकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए, इसी क्रम में नागौर के जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के दौरान नागौर जिले के 284 नवनियुक्त कार्मिकों को वेलकम किट प्रदान की गई । नागौर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में नवनियुक्त कार्मिकों में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा तथा प्रदेश में विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यों की जानकारी प्राप्त की। दोनों कार्यक्रमों में जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रंजीत सिंह गोदारा, जिला रसद अधिकारी अंकित पचार सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी एवं नवनियुक्त कार्मिक उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’
