-
☰
No image found.
राजस्थान: नागौर में एनसीसी-एनएसएस छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली, गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: शहर के श्री बलदेवराम मिर्धा राजकीय महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एनसीसी विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली को महाविद्यालय प्राचार्य डॉ हरसुखराम छरंग ने रवाना किया।
विस्तार
राजस्थान: शहर के श्री बलदेवराम मिर्धा राजकीय महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एनसीसी विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली को महाविद्यालय प्राचार्य डॉ हरसुखराम छरंग ने रवाना किया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आमजन में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। एनसीसी कैडेट्स ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ रैली में भाग लिया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति से जुड़े संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। तिरंगे के साथ निकली रैली ने शहरवासियों का ध्यान आकर्षित किया और वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। एनसीसी के कैप्टन प्रेमसिंह बुगासरा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस तिरंगा रैली का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश की शक्ति है और विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सदैव प्रेरित रहना चाहिए। रैली में एनसीसी कैडेट्स सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं स्टाफ मौजूद रहे। इसी प्रकार माडीबाई मिर्धा राजकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना, नई किरण नशा मुक्ति केंद्र, ELC क्लब, महिला प्रकोष्ठ एवं स्काउट रेंजर के संयुक्त तत्वावधान में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी कविता भाटी के निर्देशन में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से स्वयंसेविकाओं एवं छात्राओं ने राष्ट्रध्वज के सम्मान तथा 'हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा' अभियान से जुड़ने का संदेश दिया। कॉलेज प्राचार्य माया जाखड़ ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और स्वतंत्रता का प्रतीक है। उन्होंने स्वयंसेविकाओं से स्वतंत्रता दिवस पर अधिक से अधिक लोगों को घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने का आह्नवान किया। इसके बाद स्वयंसेविकाएं हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक रैली में शामिल हुई। रैली के दौरान देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान से जुड़े संदेश दिए गए। रैली से शहर में देश भक्ति का माहौल बना और लोगों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह नजर आया। एनएसएस प्रभारी कविता भाटी ने बताया कि रैली के दौरान तिरंगा फहराने के साथ ही नशा मुक्त राजस्थान संकल्प माह के तहत छात्राओं ने समाज में नशे के विरूध सकारात्मक वातावरण निर्मित करने हेतु 'नशा ना करेगें, ना करने देगें' का संदेश भी प्रसारित किया। इस अवसर पर सहायक आचार्य डॉ. करणजीत कौर, शमशाद अंसारी, महिमा नागल, लीना चौधरी, डॉ. जतन कंवर शेखावत, नन्दिनी स्वामी सहित महाविद्यालय स्टाफ व छात्राएं उपस्थित रहीं।
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’
