Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: जयपुर में स्वास्तिक प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, महिला उद्यमियों को मिला स्वरोजगार का मंच

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Jinesh Kumar Jain , राजस्थान  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 14/08/2026 01:12:43 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Jinesh Kumar Jain ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 14/08/2026 01:12:43 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: जैन युवा महासभा जयपुर के बैनर तले महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय स्वास्तिक एग्जीबिशन एवं मेले का भव्य शुभारंभ हुआ।

विस्तार

राजस्थान: जैन युवा महासभा जयपुर के बैनर तले महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय स्वास्तिक एग्जीबिशन एवं मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी में महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित घरेलू उत्पादों और विभिन्न सेवाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य महिला उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ उनके हुनर को पहचान दिलाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर देना है। कार्यक्रम का उद्घाटन राजस्थान जैन सभा जयपुर के अध्यक्ष सुभाष चंद जैन, राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन, प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष बैद, जिला अध्यक्ष संजय पांडया, जिला महामंत्री सुभाष बज, समाजसेविका नीतू जैन मुल्तान और शकुंतला पांडया ने फीता काटकर किया।

इससे पहले जैन धर्म के 20वें तीर्थंकर भगवान मुनिसुव्रतनाथ के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया। समारोह में विश्व शांति की कामना के साथ णमोकार महामंत्र का सामूहिक रूप से तीन बार उच्चारण किया गया। आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों ने अतिथियों का माला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। राजस्थान जैन युवा महासभा के पदाधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। अतिथियों ने संस्था की पहल की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में महिला उद्यमियों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। यहां महिलाएं अपने हाथों से तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों की जानकारी देने के साथ उनकी बिक्री भी कर रही हैं। आयोजकों के अनुसार, प्रदर्शनी महिलाओं को अपने उत्पाद, हुनर और व्यवसाय को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध करा रही है। आयोजन की मुख्य संयोजक मीनाक्षी जैन, संयोजक प्रियंका सोनी और जिनेश कुमार जैन ने बताया कि जैन समाज की महिलाओं को स्टॉल बुकिंग पर 50 प्रतिशत विशेष छूट भी दी जा रही है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

आयोजक विनोद जैन कोटखावदा और जिनेश जैन ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना सशक्त समाज की मजबूत नींव है। प्रदर्शनी के जरिए महिलाओं को बाजार के साथ-साथ उनके हुनर और उद्यम को पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं 14 अगस्त को प्रदर्शनी में ‘लहरिया उत्सव’ विशेष आकर्षण रहेगा। आयोजकों ने महिलाओं से परिवार और परिचितों के साथ पहुंचकर उत्सव में शामिल होने, खरीदारी करने और महिला उद्यमियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।

Related News

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर

छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ मेला ग्राउंड के सुलभ शौचालय में मनमानी वसूली के आरोप, MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचने की शिकायत

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’

 उत्तर प्रदेश: खुर्जा में बॉलीवुड गायक अगम कुमार निगम का भव्य स्वागत, भाजपा नेता मुकेश मासूम के जनसेवा कार्यों की सराहना


Featured News