-
☰
No image found.
राजस्थान: जयपुर में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, अंडर-15 और ओपन वर्ग में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: चेस पैरेंट्स एसोसिएशन राजस्थान द्वारा अपनी दसवीं स्थापना वर्षगांठ के अवसर पर जयपुर डिस्ट्रिक्ट अंडर-15 गर्ल्स एवं बॉयज तथा ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विस्तार
राजस्थान: चेस पैरेंट्स एसोसिएशन राजस्थान द्वारा अपनी दसवीं स्थापना वर्षगांठ के अवसर पर जयपुर डिस्ट्रिक्ट अंडर-15 गर्ल्स एवं बॉयज तथा ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का विधिवत भव्य उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की प्रदेश मंत्री परम आदरणीय एकता अग्रवाल जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर शतरंज खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं शतरंज प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में जयपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभाशाली खिलाड़ी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। अंडर-15 गर्ल्स एवं बॉयज वर्ग के साथ-साथ ओपन वर्ग में भी खिलाड़ियों को अपनी शतरंज प्रतिभा एवं खेल कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। चेस पैरेंट्स एसोसिएशन राजस्थान की दसवीं स्थापना वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने, शतरंज के प्रति रुचि बढ़ाने तथा प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’
