Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: चंबल की बीच धार में स्टीमर बंद, करीब 100 यात्री फंसे; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 17/08/2026 11:18:04 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 17/08/2026 11:18:04 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: नगरा-साहसपुर घाट से रविवार सुबह उत्तर प्रदेश के बटेश्वरा महादेव मंदिर जा रहा यात्रियों से भरा स्टीमर चंबल नदी की बीच धार में अचानक बंद हो गया। स्टीमर में करीब 100 यात्री और 50 से ज्यादा मोटरसाइकिलें सवार बताई जा रही हैं।

विस्तार

मध्य प्रदेश: नगरा-साहसपुर घाट से रविवार सुबह उत्तर प्रदेश के बटेश्वरा महादेव मंदिर जा रहा यात्रियों से भरा स्टीमर चंबल नदी की बीच धार में अचानक बंद हो गया। स्टीमर में करीब 100 यात्री और 50 से ज्यादा मोटरसाइकिलें सवार बताई जा रही हैं। यात्रियों के मुताबिक नदी के बीच पहुंचने पर डीजल खत्म हो गया और इंजन बंद हो गया। एक यात्री ने स्टीमर के पंखे में कपड़ा फंसने की बात भी बताई। इंजन बंद होते ही स्टीमर तेज बहाव के साथ अटेर की ओर बहने लगा। इससे सवार यात्रियों में दहशत फैल गई। स्टीमर स्टाफ ने बल्लियों के सहारे उसे किनारे लगाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव और स्टीमर पर भारी लोड के कारण मुश्किलें बनी रहीं।यात्रियों ने मोबाइल से घटना के वीडियो बनाए, जो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। बहाव में बहता रहा स्टीमर, यात्रियों में दहशत यात्रियों के अनुसार स्टीमर नदी के बीच पहुंचा ही था कि इंजन बंद हो गया। डीजल खत्म होने के साथ पंखे में कपड़ा फंसने की बात भी सामने आई। इंजन बंद होने के बाद स्टीमर पर नियंत्रण मुश्किल हो गया और वह चंबल के बहाव के साथ बहता चला गया।

Related News

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर

छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ मेला ग्राउंड के सुलभ शौचालय में मनमानी वसूली के आरोप, MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचने की शिकायत

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’

 उत्तर प्रदेश: खुर्जा में बॉलीवुड गायक अगम कुमार निगम का भव्य स्वागत, भाजपा नेता मुकेश मासूम के जनसेवा कार्यों की सराहना


Featured News