-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: तिरंगे के कथित अपमान के विरोध में सिंगोली से नीमच तक पदयात्रा, FIR की मांग
- Photo by :
संक्षेप
मध्य प्रदेश: ग्राम झातला में तिरंगा यात्रा के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान को लेकर अब मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। तिरंगे के सम्मान और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पंकज तिवारी एवं उनके साथियों द्वारा सिंगोली से नीमच एसपी कार्यालय तक पदयात्रा निकाली जा रही है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: ग्राम झातला में तिरंगा यात्रा के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान को लेकर अब मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। तिरंगे के सम्मान और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पंकज तिवारी एवं उनके साथियों द्वारा सिंगोली से नीमच एसपी कार्यालय तक पदयात्रा निकाली जा रही है। पदयात्रा के माध्यम से मांग की जा रही है कि झातला में हुई घटना की निष्पक्ष जांच कर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। पदयात्रा में शामिल लोगों का कहना है कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। उनका उद्देश्य किसी राजनीतिक विवाद को बढ़ाना नहीं, बल्कि राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और कानून के तहत कार्रवाई की मांग को प्रशासन तक पहुंचाना है। पदयात्रा के नीमच पहुंचने पर एसपी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की जांच, दोषियों की पहचान और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की जाएगी। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है। इस यात्रा में जिला उपाध्यक्ष गोविंद सिंह जी सांड, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष श्रवण, कुमार सेन नानालाल चारण, युवा ब्लॉक उपाध्यक्ष।
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’
